फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों को राहत : शहर के डिपुओं में पहुंची चीनी की आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
बाजारों से नहीं अब सस्ती दरों पर चीनी खरीद सकेंगे लोग, अभी बाजार से 55 रुपये प्रतिकिलो खरीदना पड़
विज्ञापन

रही थी चीनी
एपीएल परिवारों को चीनी 33 रुपये प्रतिकिलो मिलेगी
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। शहर के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। पिछले काफी समय से राशन डिपुओं में चीनी का संकट पैदा हो गया था वह अब खत्म हो गया है। ऐसे में शुक्रवार को शहर के राशन डिपुओं में चीनी की आपूर्ति पहुंच गई है।
इसके बाद सुबह से लेकर शाम तक राशन लेने आए लोगों को अधूरा राशन लेकर नहीं लौटना पड़ा। लोगों को सस्ती दरों पर चीनी डिपो संचालकों द्वारा अन्य राशन के साथ उपलब्ध करवाई गई। राजधानी के राशन डिपुओं में लोगों को पिछले कुछ महीनों से चीनी खत्म होने की समस्या से जूझना पड़ रहा था। इन दिनों शहर के राशन डिपुओं में चीनी का पर्याप्त कोटा नहीं पहुंच पा रहा है। ऐसे में चीनी का जो कोटा आ रहा है, वह जल्द खत्म हो रहा है। इस वजह से सैकड़ों लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। हजारों राशनकार्ड धारक उपभोक्ताओं को बाजारों से महंगी दरों पर चीनी खरीदनी पड़ रही है। शहर के राशन डिपुओं में एपीएल परिवारों को चीनी 33 और टैक्स वालों को 46 और बीपीएल, अंतोदय और पीएच परिवारों को 13 रुपये प्रतिकिलो की दर से चीनी मुहैया करवाई जाती है। लोगों को बाजारों से 52 से 55 रुपये प्रतिकिलो की दर से चीनी खरीदना पड़ रही थी।
विज्ञापन


अब शहर के सभी राशन डिपुओं में चीनी का नया कोटा पहुंच गया है। ऐसे में एपीएल, बीपीएल सहित अन्य राशनकार्ड धारकों को सीधा लाभ मिलना शुरू हो गया है। शहर में 25 हजार के करीब राशन धारक उपभोक्ता हैं। यह उपभोक्ता शहर के पचास से अधिक राशन डिपो से राशन की खरीदारी करते हैं लेकिन लंबे समय से लोगों को आटा, चावल, नमक, दालें और तेल ही मिल रहा था। ऐसे में हजारों उपभोक्ताओं को अब सरकारी आपूर्ति बहाल होने के बाद काफी राहत मिली है। स्थानीय लोगों ने चीनी के पहुंचने के बाद राहत की सांस ली है। लोगों को कहना है कि डिपुओं में चीनी मिलने के बाद अन्य खर्चों में भी बचत होगी।
विज्ञापन



कोट
सभी डिपुओं में पर्याप्त मात्रा में चीनी उपलब्ध है। राशन लेने आए लोगों को चीनी का वितरण शुरू कर दिया है ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
-नरेंद्र धीमान, जिला नियंत्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें