फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ram Mandir: अयोध्या में श्रद्धालु उठा सकेंगे हिमाचली धाम का आनंद, लगेगा लंगर

Wed, 24 Jan 2024 08:02 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, गगरेट (ऊना)

सार

 हिमाचली लोगों के सहयोग से अयोध्या में 26 जनवरी से 26 मार्च तक हिमाचली धाम का लंगर लगाया जाएगा। 
विज्ञापन
राशन के एक ट्रक अयोध्या किया रवाना। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या में श्रीराम लला के दर्शनों के लिए पहुंचने वाले राम भक्तों को हिमाचली धाम का आनंद उठाने का भी मौका मिलेगा। हिमाचली लोगों के सहयोग से अयोध्या में 26 जनवरी से 26 मार्च तक हिमाचली धाम का लंगर लगाया जाएगा। बुधवार को जनसहयोग से एकत्रित किए गए राशन के एक ट्रक को हिमाचल की ओर से लगाए जा रहे लंगर के व्यवस्था प्रमुख प्रदेश भाजपा सचिव एवं पूर्व विधायक राजेश ठाकुर, पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर, जिला भाजपा अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक बलवीर चौधरी की मौजूदगी में नाथ संप्रदाय के महंत सूर्यनाथ ने झंडी दिखाकर रवाना किया। इस लंगर को तैयार करने वाले बोटी भी हिमाचली होंगे तो लंगर का वितरण भी हिमाचली ही करेंगे। श्रीराम के प्रति आस्था रखने वाले लोगों ने लंगर लगाने के लिए यथाशक्ति राशन दान दिया है। महंत सूर्यनाथ ने कहा कि करीब 500 साल बाद श्री राम अयोध्या में विराजमान हुए हैं।

विज्ञापन


यह हर सनातनी के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि सिर्फ सनातन धर्म को मानने वालों को ही श्रीरामलला के दर्शनों के लिए अयोध्या नहीं जाना चाहिए, बल्कि मुस्लिम समाज के लोग भी दर्शन करने जरूर जाएं। लंगर के व्यवस्था प्रमुख पूर्व विधायक राजेश ठाकुर ने कहा कि श्री रामलला के दर्शनों को आने वाले श्रद्धालुओं के खानपान की व्यवस्था में हिमाचल भी सहयोग करेगा। अयोध्या में लंगर लगाने की अनुमति मिलने के साथ वहां लंगर स्थल के लिए भूमि भी आवंटित हो गई है। श्री रामलला के दर्शन करने वाले श्रद्धालु हिमाचली धाम से अवगत हों, इसके लिए वहां हिमाचली धाम का लंगर लगाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि करीब 18 टन राशन आज अयोध्या के लिए भेजा जा रहा है। एक ट्रक राशन का प्रबंध और हो गया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल से श्री रामलला के दर्शन करने जाने वाले भक्त हिमाचली लंगर में जरूर उपस्थिति दर्ज करवाएं। राशन लेकर अयोध्या रवाना हुए ट्रक के साथ ही गगरेट कस्बा जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें