पर्यटकों और स्थानीय लोगों की सुविधा के लिए शिमला शहर की अधोसंरचना को और सुदृढ़ करने के दृष्टिगत 100 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। उन्होंने कहा कि शिमला शहर में 55 करोड़ रुपये की लागत से बिजली के तारों को भूमिगत किया जाएगा।
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि पर्यटन स्थलों को विश्व स्तर के अनुरूप तैयार करने के लिए समग्र विकास को प्राथमिकता प्रदान की जा रही है। पर्यटकों और स्थानीय लोगों की सुविधा के लिए शिमला शहर की अधोसंरचना को और सुदृढ़ करने के दृष्टिगत 100 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। उन्होंने कहा कि शिमला शहर में 55 करोड़ रुपये की लागत से बिजली के तारों को भूमिगत किया जाएगा। इससे शहर में भारी बर्फबारी और प्रतिकूल मौसम के दौरान भी उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित होगी।
विज्ञापन
सुक्खू ने कहा कि शिमला शहर के सर्कुलर रोड के सुधारीकरण और इसे चौड़ा करने के लिए 45 करोड़ रुपये व्यय किए जाएंगे। इससे सड़कों पर वाहनों की सुचारू आवाजाही से स्थानीय जनता और पर्यटकों को सुविधा मिलेगी। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को लोगों की सुविधा के लिए सर्कुलर रोड से सभी बाधाओं का निवारण करने के निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए विभिन्न योजनाएं शुरू की हैं और पर्यटकों की बढ़ती आमद के मद्देनजर उनकी सुविधा के लिए आवश्यक अधोसंरचना विकसित की जा रही है।