फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में तैनात फौजी भाइयों की कलाइयां रहेंगी सूनी

Sat, 10 Aug 2019 12:48 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जम्मू और कश्मीर में तैनात फौजी भाइयों की इस बार 15 अगस्त को रक्षाबंधन पर कलाइयां सूनी ही रहेंगी। धारा 370 हटाने के बाद एहतियातन हिमाचल से भी पड़ोसी राज्यों के लिए डाक सेवाएं रोक दी हैं। ऐसे में बहनें अपने फौजी और अन्य भाइयों के लिए राखी नहीं भेज पा रही हैं। न ही जम्मू-कश्मीर से किसी तरह की डाक यहां आ रही है। 

विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर के लिए यातायात की तरह डाक सेवाएं भी ठप हैं। जिन लोगों ने जम्मू-कश्मीर के लिए अपने पत्र पोस्ट या स्पीड पोस्ट कर रखे हैं, वे अभी जगह-जगह डाकघरों में ही जमा हैं। इन्हें फिलहाल नहीं भेजा जा रहा है। जम्मू-कश्मीर में रह रहे अपने भाइयों को डाक से राखी पोस्ट करने पहुंच रही महिलाओं और युवतियों को डाकघरों से मायूस लौटना पड़ रहा है। इनकी डाक तक नहीं ली जा रही। कहा जा रहा है कि अभी जम्मू-कश्मीर के लिए डाक सेवाएं पूरी तरह से बंद हैं।

Trending Videos
विज्ञापन

शिमला के मालरोड स्थित मुख्य डाकघर में भी दिन भर महिलाएं राखियां पोस्ट करने के लिए पहुंचती रहीं। कई महिलाएं स्पीड पोस्ट करने पहुंचीं, लेकिन मायूसी हाथ लगी। इन्हें कुछ दिन बाद आने को कहा गया।

शिमला में रह रहे जम्मू-कश्मीर के लोग भी अपनी बहनों की राखी के इंतजार में हैं। यातायात सेवाएं बंद होने के कारण ये लोग घर भी नहीं जा पा रहे हैं। उधर, डाक विभाग का कहना है कि केंद्र सरकार के दिशा निर्देश पर जम्मू-कश्मीर के लिए डाक सेवाएं बंद हैं। सरकार रक्षाबंधन से पहले इसे बहाल कर सकती है, लेकिन जब तक बहाली के निर्देश जारी नहीं हो जाते तब तक सेवा बंद रहेगी।

दिल्ली से अभी स्पष्ट निर्देश हैं कि जम्मू-कश्मीर के लिए डाक सेवाएं बंद रहेंगी। जब तक आगामी निर्देश नहीं मिल जाते, तब तक यह रोक लागू रहेगी। - बिशन सिंह, एडिशनल चीफ पोस्टमास्टर जनरल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें