फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: बारिश थमी, ग्रामीण क्षेत्रों में अभी भी 76 सड़कें अवरुद्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
95 सड़कों पर नहीं चल रहे बड़े वाहन
विज्ञापन

मंडियों तक सेब पहुंचाना हो रहा है मुश्किल
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। जिला शिमला में जोरदार बारिश का दौर कम हो गया है लेकिन अभी भी ग्रामीण क्षेत्रों में संपर्क सड़कें अवरुद्ध हैं। इस वजह से लोगों को आवाजाही में भारी दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं।
लोक निर्माण विभाग की मशीनरी सड़कों को बहाल करने के लिए दिनरात काम कर रही है लेकिन जगह-जगह भूस्खलन और सड़कों के धंसने के कारण बहाली कार्य में समय लग रहा है। शिमला सर्किल में 76 संपर्क सड़कें अभी भी विभिन्न कारणों से पूरी तरह बंद हैं। वहीं 95 सड़कों पर बड़े वाहनों की आवाजाही नहीं हो रही। सड़कों के डंगे धंसने के कारण बहाली के कार्य में अभी और समय लगेगा।
विज्ञापन

जिले के मध्यम और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में अभी सेब सीजन चल रहा है। इस वजह से बागवानों के लिए फसल को मंडियों तक पहुंचाने में दिक्कतें आ रही हैं। कई जगह सड़कों के वनवे होने से यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। लोक निर्माण विभाग के चौपाल उपमंडल के अधीन सड़कों को भारी बारिश के कारण काफी नुकसान पहुंचा है। यहां पर अभी भी करीब 47 संपर्क सड़कों पर वाहनों की आवाजाही अवरुद्ध है जबकि 61 सड़कों पर भूस्खलन और डंगे गिरने के कारण छोटे वाहनों की आवाजाही ही हो रही है।

बड़े वाहनों की आवाजाही नहीं होने से ग्रामीण क्षेत्रों में बसों की आवाजाही प्रभावित हुई है। इस वजह से लोगों को परिवहन सेवाओं के लिए कई किलोमीटर पैदल चलना पड़ रहा है। कई जगहों पर बारिश के कारण सड़कों की हालत खस्ता है। इस वजह से भी कई क्षेत्रों में बसों समेत छोटे वाहनों की आवाजाही नहीं हो पा रही है। ठियोग उपमंडल के तहत करीब 16 संपर्क सड़कें बंद हैं जबकि 5 सड़कों पर बड़े वाहनों की आवाजाही नहीं हो पा रही है। धामी उपमंडल में 8 संपर्क सड़कें बंद चल रही हैं जबकि 23 सड़कों पर विभिन्न कारणों से बसों समेत बड़े वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई है।
विज्ञापन



शिमला डिविजन 8 सड़कें बाधित
शिमला डिविजन एक के तहत भूस्खलन और डंगों को नुकसान पहुंचने से आठ सड़कों पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित चल रही है। लोक निर्माण विभाग सड़कों को बहाल करने का कार्य युद्ध स्तर पर कर रहा है। इसके बावजूद मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों के कारण और भारी नुकसान की वजह से संपर्क सड़कों को बहाल करने में अधिक समय लग रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें