फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुलदीप राठौर की टीम को राहुल गांधी ने दी मंजूरी, इनको सौंपी कमान

Wed, 06 Feb 2019 10:45 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने अपनी नई फौज तैयार कर ली है। नवनियुक्त 15 प्रदेश उपाध्यक्षों में से आठ नेता वीरभद्र गुट के हैं। महासचिव पद पर भी कई नेता वीरभद्र खेमे के हैं।

विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह को जहां प्रदेश महासचिव बनाकर संगठन की मुख्यधारा में लाया गया है, वहीं वीरभद्र और उनकी पत्नी प्रतिभा सिंह को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का स्थायी आमंत्रित सदस्य बनाया गया है।

वरिष्ठ नेताओं में आनंद शर्मा भी स्थायी आमंत्रित सदस्य होंगे। पूर्व परिवहन मंत्री जीएस बाली के बेटे रघुवीर सिंह बाली को भी महासचिव बनाया है। 11 सदस्यीय कार्यकारी समिति में पूर्व कांग्रेस
विज्ञापन


प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू को शामिल किया है, जबकि आशीष बुटेल को पार्टी का नया कोषाध्यक्ष नियुक्त किया। राठौर ने पुराने पदाधिकारियों को संगठन में यथावत बनाए रखा, जबकि नए चेहरों को भी तरजीह दी है।  

टीम राठौर के नए प्रदेश उपाध्यक्ष  

टीम राठौर में कुल 15 उपाध्यक्ष, 18 महासचिव, 1कोषाध्यक्ष, 68 सचिव और 11 कार्यकारी समिति सदस्य नियुक्त किए गए हैं। टीम में 14 स्थायी आमंत्रित सदस्य होंगे, जबकि फ्रंटल संगठनों के सभी प्रमुख विशेष आमंत्रित सदस्य रहेंगे।

कांग्रेस के 17 संगठनात्मक जिलों के नए अध्यक्षों की भी तैनाती कर दी गई है। राठौर की भेजी सूची पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी अपनी मुहर लगा दी है। बताया जा रहा है कि जिन 15 उपाध्यक्षों की तैनाती की गई है। 

टीम राठौर के नए प्रदेश उपाध्यक्ष  
अनिता वर्मा, गंगूराम मुसाफिर, रामलाल ठाकुर, चंद्र कुमार, हर्ष महाजन, हरभजन सिंह भज्जी, गीता नेगी, महेंद्र चौहान, बीरू राम, कंवर अजय बहादुर सिंह, वीरेंद्र धर्माणी, पवन काजल, लखविंद्र राणा, केहर सिंह खाची और प्रकाश चौधरी शामिल हैं।  

ये बनाए महासचिव

विक्रमादित्य सिंह, रजनीश किमटा, हर्षवर्धन चौहान, अजय महाजन, रवि कुमार, विनोद सुलतानपुरी, सुरेंद्र ठाकुर, रामकुमार, सुनील शर्मा, कैलाश पराशर, नरेश चौहान, संजय अवस्थी, धर्मवीर धामी, रघुवीर सिंह बाली, केवल सिंह पठानिया, मनमोहन कटोच, विनय कुमार और महेश्वर चौहान शामिल हैं। 

संगठनात्मक जिला अध्यक्ष
चंबा -नीरज नैयर, कांगड़ा -सुमन वर्मा, देहरा -रोमा कौंडल, पालमपुर -करुण शर्मा, नूरपुर -कर्ण सिंह पठानिया, लाहौल-स्पीति -गैल सेन ठाकुर, कुल्लू -बुद्धि सिंह ठाकुर, मंडी -दीपक शर्मा, सुंदरनगर -पवन ठाकुर, हमीरपुर -नरेश ठाकुर, ऊना -राजीव पराशर, बिलासपुर -बंबर ठाकुर, सोलन -राहुल सिंह ठाकुर, सिरमौर -अजय सोलंकी, किन्नौर -उमेश नेगी, शिमला ग्रामीण -यशवंत छाजटा और शिमला शहरी-अरुण शर्मा शामिल हैं।

कार्यकारी समिति में ये नेता

सुखविंद्र सिंह सुक्खू, सुधीर शर्मा, राजेश धर्माणी, रोहित ठाकुर, सतपाल रायजादा, नसीमा बेगम, नम्रता चौधरी, सोनिया चौहान, शर्मिला पटियाल, श्याम सिंह मेहता और नमिता रोशन लाल शामिल है।       

परमामेंट इन्वाइटी
वीरभद्र सिंह, मुकेश अग्निहोत्री, आनंद शर्मा, विद्या स्टोक्स, आशा कुमारी, विप्लव ठाकुर, कौल सिंह ठाकुर, धनी राम शांडिल, कुलदीप कुमार, जीएस बाली, प्रतिभा सिंह, ठाकुर सिंह भरमौरी, राकेश कालिया, सोहन लाल ठाकुर 

ये होंगे सचिव

हरिकृष्ण, अनिंद्र सिंह, मनजीत ठाकुर, मदन चौधरी, प्रदीप वर्मा, वीरेंद्र सूद, कृष्ण पाल, इंद्र सिंह, अजय वर्मा, अमित नंदा, कमलेंद्र कश्यप, चंद्र प्रभा नेगी, राकेश चौहान, मनोज कुमार पठानिया, हमिंद्र ठाकुर, दीपक राठौर, आशा कंवर, महेश शर्मा, रितेश कपरेट, विवेक शर्मा, अतुल, तिलक राज, नागेश्वर, चेतन चंबियाल, बलदेव नेगी, हीरा सिंह पाल, संजय गुलेरिया, बलदेव ठाकुर, राम सिंह, नरेंद्र ठाकुर, नसीर मोहम्मद, राज कुमारी सोनी, विक्रम शर्मा, कुसुमलता वर्मा, चंद्रशेखर, चंद्रशेखर वर्मा, कुलदीप चौधरी, विकास ठाकुर, विवेक कुमार, राकेश चौधरी, सुधीर आजाद, अरुण मेहता, साजिद अली, संजय भंडारी, अमित भरमौरी, अरुण शर्मा, अरुण ठाकुर, शर्मिला पटियाल, संजीव कुमार, वेद प्रकाश ठाकुर, सुरेंद्र सिंह मनकोटिया, चंद्रमोहन ठाकुर, वीरेंद्र ठाकुर, कमल पठानिया, हरि चंद शर्मा, राज कुमार अग्रवाल, मनभरी देवी, अंजना धीमान, बलविंद्र सिंह बबलू, राजेश शर्मा, सतीश बिट्टू, धर्मेंद्र, राजिंद्र वर्मा, इंद्रजीत सिंह, सोहन लाल, जितेंद्र चौधरी, सतीश शर्मा और सत्य जीत नेगी शामिल हैं। 
विज्ञापन

पदाधिकारी बखूबी निभाएं अपनी जिम्मेदारी : राठौर

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कांग्रेस पदाधिकारियों को अपनी जिम्मेदारियां और कार्यों को बखूबी निभाने के निर्देश दिए हैं। कांग्रेस चुनाव प्रबंधक कमेटी की अध्यक्षता करते हुए राठौर ने कहा कि पार्टी आगामी लोकसभा चुनावों के लिए आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करेगी। विरोधी दलों के दुष्प्रचार का करारा जवाब दिया जाएगा।

उन्होंने पदाधिकारियों को लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी को और मजबूत करने के भी निर्देश दिए। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से मंजूर की गई नई कार्यकारिणी की सूची में पूर्व पदाधिकारियों को यथावत रखा गया है। नए कांग्रेस कार्यकर्ता जो पूर्व में युवा कांग्रेस व छात्र राजनीति से जुडे़ रहे है उन्हें प्रदेश कार्यकारिणी में उचित स्थान दिया गया है।

युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष विक्रमादित्य, मनमोहन कटोच, केवल पठानिया और महेश्वर चौहान को महासचिव बनाया गया है। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारियों को पार्टी हित में कार्य करने और वर्ष 2019 लोकसभा चुनाव के मद्देनजर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जाएगी ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें