फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

37 सीटर निजी बस में बिठाई 98 सवारियां, सोशल मीडिया में वीडियो वायरल

Wed, 06 Feb 2019 10:44 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

सिरमौर में एक के बाद एक सड़क हादसों से भी वाहन चालक सबक नहीं ले रहे हैं। वहीं, यात्री भी जान को जोखिम पर रख यात्रा करने को मजबूर हैं। जिला सिरमौर के दूरदराज इलाकों में चल रही निजी बसें यातायात नियमों को ठेंगा दिखाकर हादसों को न्यौता दे रही हैं।

विज्ञापन


ताजा मामले में उपमंडल राजगढ़ में एक निजी बस ने यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाकर सारी हदें पार कर दीं।  राजगढ़ से मानवा रूट पर जा रही एक निजी बस में हुई ओवरलोडिंग पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई अमल में लाई। 37 सीटर इस बस में 98 सवारियों को ठूंस-ठूंस कर भरा गया था।

पहले ही सवारियों को बस के भीतर पांव रखने के लिए भी जगह नहीं थी कि बस की छत भी सवारियों से पैक कर दी। राजगढ़ से मानवा जाते वक्त थोड़ी ही दूरी पर पुलिस ने बस को रोककर कार्रवाई अमल में लाई।
विज्ञापन


गिनती करने पर 98 सवारियां पाई गईं। पुलिस के जवान ने स्वयं छत पर चढ़ कर सवारियों की गिनती की। पुलिस ने बस चालक से आरसी और परमिट को कब्जे में ले लिया। सोशल मीडिया में इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

बस की आरसी और परमिट कब्जे में लिया

इससे पहले भी पुलिस ने कई बार कार्रवाई अमल में लाई है। पुलिस निजी समेत सरकारी बसों के भी चालान कर चुकी है। फिर भी ओवरलोडिंग रूकने का नाम नहीं ले रही।

हैरानी की बात है कि बीते साल नवंबर माह में जलाल पुल के पास हुए निजी बस हादसे में गई 10 लोगों और पांच जनवरी को खड़कोली के समीप गिरी स्कूल बस में सात बच्चों समेत आठ लोगों की मौत के जख्म अभी भर भी नहीं पाए हैं।

उधर, डीएसपी दुष्यंत सरपाल ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि निजी बस संचालक के खिलाफ अमल में लाई गई है। उन्होंने बताया कि बस की आरसी और परमिट कब्जे में लिया गया है। उन्होंने बताया कि परिवहन ऑथोरिटी को बस का रूट परमिट रद्द करने की सिफारिश भी की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें