फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी: अफगानिस्तान से घर पहुंचे हिमाचल के राहुल बराड़ी, परिवार को देखकर भर आईं आंखें

Wed, 25 Aug 2021 07:37 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, सरकाघाट (मंडी)

सार

राहुल के परिवार में खुशी का माहौल है। राहुल ने बताया कि वह फरवरी में अफगानिस्तान गए थे। वह एक सुरक्षा अधिकारी के रूप वहां यूएस कंपनी में काम करते थे। हालांकि, पहले भी वहां आतंकवादी गतिविधियां होती थीं, मगर हम सुरक्षित थे। 
विज्ञापन
फगानिस्तान से घर पहुंचे राहुल बराड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 नवीन के बाद राहुल बराड़ी भी बुधवार शाम करीब सवा पांच बजे अपने घर सरकाघाट पहुंच गए हैं। घर पहुंचते ही बच्चे उनके साथ लिपट गए। बच्चों और परिवार को देखकर राहुल की आंखें भर आईं। मां ने हार डालकर आरती उतारी और गले से लगा लिया। पिता बलवंत सिंह बराड़ी ने बेटे के सुरक्षित घर पहुंचने पर प्रदेश और भारत सरकार का आभार जताया है।  उधर, राहुल के परिवार में खुशी का माहौल है। राहुल ने बताया कि वह फरवरी में अफगानिस्तान गए थे। वह एक सुरक्षा अधिकारी के रूप वहां यूएस कंपनी में काम करते थे। हालांकि, पहले भी वहां आतंकवादी गतिविधियां होती थीं, मगर हम सुरक्षित थे।

विज्ञापन


इस बार 15 अगस्त को तालिबान ने अफगानिस्तान को कब्जे में ले लिया और वहां भगदड़ मच गई। कुछ समय के लिए तो काफी डर का माहौल रहा कि कैसे घर जाएंगे, पहुंचेंगे भी या नहीं। भगवान का ही सहारा था। बाद में कंपनी ने वहां से निकालने में मदद की। इसके बाद एयरपोर्ट से लंदन, लंदन से दुबई और दुबई से कतर पहुंचे। मंगलवार को दोहा एयरपोर्ट से चले और शाम को दिल्ली पहुंचे। बुधवार सुबह दिल्ली से रवाना हुए और घर पहुंच गए। कहा कि भगवान का शुक्र गुजार हूं कि घर पहुंच गया। कहा कि ऐसा नहीं कि वह वहां नहीं जाएगा, अगर हालात सामान्य होंगे तो वह जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें