पंजाब नेशनल बैंक के तहत मिलने वाली अतिरिक्त सुविधाओं के बारे में भी उपस्थित लोगों को विस्तार से समझाया है। जानकारी देते हुए पंजाब नेशनल बैंक के मंडल प्रमुख अरविंद सर्वोच्च ने कहा कि मेडिकल कॉलेज के यहां पर बनने से क्षेत्र वासियों को बैंक अब जैसी सुविधाएं भी मिलने शुरू हो जाएंगी।
पंजाब नेशनल बैंक प्रबंधन ने डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज जोलसप्पड़ के पास नई शाखा खोलने के लिए सर्वेक्षण शुरू कर दिया है। शीघ्र बैंक यहां अपनी नई शाखा खोलने की योजना बना रहा है। इसके लिए बाकायदा बैंक अधिकारियों ने जोलसप्पड़ में पहुंचकर क्षेत्र वासियों से चर्चा के दौरान पंचायत प्रतिनिधियों के अलावा आम लोगों के सुझाव भी लिए हैं। पंजाब नेशनल बैंक के तहत मिलने वाली अतिरिक्त सुविधाओं के बारे में भी उपस्थित लोगों को विस्तार से समझाया है। जानकारी देते हुए पंजाब नेशनल बैंक के मंडल प्रमुख अरविंद सर्वोच्च ने कहा कि मेडिकल कॉलेज के यहां पर बनने से क्षेत्र वासियों को बैंक अब जैसी सुविधाएं भी मिलने शुरू हो जाएंगी। एसबीआई के बाद पंजाब नेशनल बैंक दुनिया का सबसे बड़ा बैंक है। इसकी शाखा खोलने के लिए बाकायदा सरकार की अनुमति भी मिल गई है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि शीघ्र ही सारी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद 31 दिसंबर 2023 से पहले पहले क्षेत्र में नई शाखा स्थापित कर दी जाएगी। शाखा के माध्यम से लोगों को नियमित सुविधा तो मिलेंगी ही, लेकिन बैंक की ओर से कैश डिपॉजिट मशीन स्थापित करने जैसी अतिरिक्त सुविधाएं भी मुहैया करवाई जाएंगी। ताकि शाखा के बंद होने के बाद भी लोग अपना कैश सीधे तौर पर जमा करवा सकें। वहीं, पैसे निकलवाने के लिए एटीएम मशीन भी लगाई जाएगी। इस मौके पर बैंक की ओर से उपमंडल प्रमुख पद भाटिया एलडीएम लक्ष्मी नारायण, कांगड़ा बैंक के शाखा प्रबंधक बशीर मोहम्मद, ग्राम पंचायत जोलसप्पड़ की प्रधान मीना कुमारी, व्यवसाई पवन कुमार व अन्य स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे।