फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PBKS vs RCB: पंजाब और आरसीबी ने बल्लेबाजी का किया अभ्यास, विराट कोहली ने होटल में आराम को दी तरजीह

Wed, 08 May 2024 11:26 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला

सार

बुधवार को पंजाब और आरसीबी की टीम ने मैदान पर खूब पसीना बहाया। जिसके बाद आरसीबी के कप्तान फाफ डुप्लेसी ने खनियारा के पास मांझी खड्ड में सहायक स्टाफ के साथ नहाकर खूब मस्ती की। इसके अलावा विराट कोहली ने धर्मशाला में निजी होटल में लंच किया और अपने फैंस के साथ फोटो भी खिंचवाए।
 
विज्ञापन
धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में नेट पर बल्लेबाजी का अभ्यास करते पंजाब किंग के खिलाड़ी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल मैच से पहले पंजाब और आरसीबी की टीम ने बुधवार को अभ्यास कर खूब पसीना बहाया। दोनों टीमों ने बल्लेबाजी पर फोकस किया। पंजाब की टीम अभ्यास के लिए मंगलवार को चार बजे ही पहुंच गई थी। टीम के कप्तान सैम करेन ने नेट में बल्लेबाजी की। इसके अलावा पंजाब के जॉनी बेयरस्टो, प्रभसिमरन सिंह ने धीमी और तेज गेंदों पर खूब शॉट लगाए।

विज्ञापन


आरसीबी की टीम करीब साढ़े चार बजे स्टेडियम में अभ्यास के लिए पहुंची। खिलाड़ियों ने वार्मअप के बाद नेट पर बल्लेबाजी का अभ्यास किया। कप्तान डुप्लेसी ने मैदान की पिच का मुआयना भी किया। टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली अभ्यास के लिए स्टेडियम नहीं पहुंचे। उन्होंने मंगलवार को नेट पर बल्लेबाजी का अभ्यास किया था।

मांझी खड्ड में नहाने डुप्लेसी, विराट ने बाहर किया लंच
आरसीबी के कप्तान फाफ डुप्लेसी ने खनियारा के पास मांझी खड्ड में सहायक स्टाफ के साथ नहाकर खूब मस्ती की। उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट पर फोटो भी शेयर की। इसके अलावा विराट कोहली ने धर्मशाला में निजी होटल में लंच किया और अपने फैंस के साथ फोटो भी खिंचवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें