फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कट से गिरि में पंपिंग ठप, आज भी शहर में लगेगा कट

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। बिजली कट के चलते गिरि पेयजल परियोजना में शनिवार दिनभर पंपिंग बंद रही। देर शाम तक बिजली आपूर्ति बहाल न होने के कारण इस परियोजना से शिमला शहर के लिए पानी की सप्लाई शुरू नहीं मिल पाई है। इसके चलते शनिवार को कई इलाकों में पानी नहीं आया। रविवार को भी शहर के कई इलाकों में पेयजल सप्लाई नहीं मिलेगी।
विज्ञापन

पेयजल कंपनी के अनुसार बिजली बोर्ड ने 66 केवी फीडर लाइन में मरम्मत के चलते शटडाउन घोषित किया था। शनिवार सुबह नौ से दोपहर दो बजे तक बिजली कट लगाने की सूचना दी गई थी। लेकिन शनिवार शाम तक बिजली कट लगा रहा। इसके चलते शाम सात बजे तक गिरि पेयजल परियोजना चालू नहीं की जा सकी। गिरि से शिमला शहर के लिए करीब 17 एमएलडी पानी की सप्लाई होती है।
शनिवार को कनलोग, बालूगंज, घोड़ाचौकी, विकासनगर, न्यू शिमला समेत कई इलाकों में पानी नहीं दिया गया है। पेयजल कंपनी के अनुसार रविवार को इन इलाकों में प्राथमिकता के तौर पर पानी की सप्लाई दी जाएगी। हालांकि, संजौली और सेंट्रल जोन के उन इलाकों में रविवार को पानी की सप्लाई में कट लगाया जाएगा, जहां शनिवार को सप्लाई दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें