पुलवामा आतंकी हमले में शहीद तिलक राज का परिवार कुछ ही सालों में फौजी परिवार बन गया। तिलक राज सहित चाचा-ताया के कुल पांच भाई फौज और अर्धसैनिक बल में सेवाएं दे रहे हैं। शहीद तिलक का परिवार शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के बोह दरिणी से करीब 25 साल पहले पलायन करके ज्वाली विधानसभा क्षेत्र की नाणा पंचायत में आया था। पांच साल पहले ही पंचायत में दूसरे स्थान पर तिलक ने घर बनाया।
विज्ञापन
चचेरे भाइयों में सबसे बड़े शहीद तिलक साल 2011 में सीआरपीएफ में ऐसे भर्ती हुए कि बाद में उनके अन्य भाई भी सेना और अर्धसेना बल में चले गए। शहीद के भाई तेज सिंह भारतीय सेना की डोगरा रेजिमेंट में हैं। राकेश कुमार, रविंद्र कुमार और केवल आईटीबीपी में सेवाएं दे रहे हैं। इसके अलावा शहीद तिलक का साला भी सीआरपीएफ में है।