महंगाई पर कांग्रेस विधायकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बाबा रामदेव पर जमकर निशाना साधा है। हिमाचल विधानसभा में चर्चा के दौरान बाबा रामदेव पर उनके पतंजलि विक्रय केंद्रों में महंगी दाल बेचने के आरोप लगाए। डलहौजी की कांग्रेस विधायक आशा कुमारी ने बढ़ती महंगाई से उत्पन्न स्थिति पर नियम 130 में चर्चा के लिए प्रस्ताव लाया।
आशा ने कहा कि आज अरहर की दाल 220 रुपये किलो बिक रही है। इस महत्वपूर्ण चर्चा को छोड़कर भाजपा विधायकों का सदन से बाहर जाना अच्छी परंपरा नहीं है। पतंजलि योगपीठ के विक्रय केंद्रों में अरहर की दाल 220 रुपये प्रति किलो बेची जा रही है। केंद्र सरकार इन पर कार्रवाई क्यों नहीं करती?
विधायक कुलदीप कुमार ने कहा कि बाबा रामदेव ने काला धन लाने और महंगाई को मिटाने की बात की। इस सरकार में बाबा ने करोड़ों की कमाई कर ली। विधायक जगजीवन पाल ने भी कहा कि अब अच्छे दिन चले गए हैं।