फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन: अलाइनमेंट प्लान की रिपोर्ट पर डीसी बिलासपुर से मांगा जवाब

Mon, 09 Aug 2021 11:29 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर

सार

उपायुक्त की अध्यक्षता में गठित कमेटी ने रिपोर्ट दी कि अप्रूवड रोड अलाइनमेंट प्लान में कोई बदलाव नहीं हुआ है। जबकि एसडीएम की अध्यक्षता में गठित कमेटी में बड़े स्तर पर बदलाव की पुष्टि की है।
विज्ञापन
कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन अप्रूवड रोड अलाइनमेंट प्लान में हुए बदलाव पर अलग-अलग रिपोर्टों के संदर्भ में लोक निर्माण विभाग के सचिव ने डीसी बिलासपुर से जवाब मांगा है। विशेष सचिव निवेदिता नेगी ने उपायुक्त बिलासपुर को निजी दखल देकर इस संबंध में कार्रवाई करने के लिए कहा है। 

विज्ञापन


कीरतपुर-नेरचौक अप्रूवड रोड अलाइनमेंट प्लान में हुए बदलाव पर दो कमेटियों का गठन हुआ है। एक कमेटी डीसी बिलासपुर की अध्यक्षता में गठित हुई है और दूसरी कमेटी एसडीएम की अध्यक्षता में। कमेटियों ने मौके का निरीक्षण किया है। उपायुक्त की अध्यक्षता में गठित कमेटी ने रिपोर्ट दी कि अप्रूवड रोड अलाइनमेंट प्लान में कोई बदलाव नहीं हुआ है। जबकि एसडीएम की अध्यक्षता में गठित कमेटी में बड़े स्तर पर बदलाव की पुष्टि की है। 

इधर, तहसील झंडूता, घुमारवीं, सदर को असल रिकॉर्ड न मिलने के कारण जांच नहीं होने बारे पुष्टि हो चुकी है। दोनों गठित जांच कमेटियों की ओर से रिपोर्टों पर फोरलेन विस्थापित और प्रभावित समिति ने शिकायत दर्ज करवाई थी। जिस पर एसडीएम सदर ने संज्ञान लेते हुए तहसीलदार सदर को पांच दिन में जवाब देने के आदेश जारी किए। तहसीलदार सदर ने 17 जुलाई को क्षेत्रीय कानूनगो और कार्यालय कानूनगो को दोनों रिपोर्टों में पाई गई भिन्नता पर तीन दिनों के भीतर स्पष्टीकरण  देने के आदेश जारी कर दिए थे। 
विज्ञापन


समिति के महासचिव मदन लाल शर्मा ने कहा कि हैरानी का विषय है कि उपमंडलाधिकारियों घुमारवीं और सदर के इन आदेशों पर अभी तक कोई भी ठोस  कार्रवाई नहीं हो सकी है। अप्रूवड रोड अलाइनमेंट प्लान में हुए बदलाव पर साल 2019 तत्कालीन एसडीएम बिलासपुर ने आदेश जारी किए थे। जिस पर किसी भी एसडीएम की ओर से आज तक कोई भी स्पष्ट रिपोर्ट उपायुक्त जिला बिलासपुर को नहीं भेजी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें