फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसे का भुगतान न करने पर ट्रेवल एजेंसी पर मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
झंडूता (बिलासपुर)। पुलिस थाना झंडूता में एक ट्रेवल एजेंसी के खिलाफ करीब एक दर्जन लोगों ने पैसे का भुगतान न करने पर मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कोरोना समय में वैष्णो देवी इंटरनेशनल ट्रेवल एजेंसी ने टैक्सियां हायर कर टेंडर के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग में लगाई थीं। विभाग ने ठेकेदार को गाड़ियों के पैसे का भुगतान कर दिया है। लेकिन ठेकेदार ने टैक्सी मालिकों को पैसे का भुगतान नहीं किया है। इस कारण टैक्सी मालिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस में दी शिकायत में रजत कुमार, देशराज, खेमराज, जसवंत सिंह, विनोद कुमार, अरुण कुमार, रोशन लाल, प्रेम लाल, विपिन कुमार और मनोज कुमार ने कहा है कि विभाग ने कोरोना काल में हायर की गई टैक्सियों के पैसे का भुगतान ठेकेदार को कर दिया है। लेकिन ठेकेदार टैक्सी मालिकों को पैसे देने में आनाकानी कर रहा है।
पुलिस उप अधीक्षक मुख्यालय राजकुमार ने पुष्टि की है। कहा कि करीब एक दर्जन लोगों ने पैसे का भुगतान न करने पर एजेंसी के ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। झंडूता थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें