फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: कोलकाता में डॉक्टर की हत्या के खिलाफ राजधानी में प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार से मेडिपर्सन एक्ट लागू करवाने की मांग
विज्ञापन

शहर के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में निकाला कैंडर मार्च
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज के सेमिनार रूम में एक जूनियर महिला डॉक्टर की निर्मम हत्या और दुष्कर्म मामले पर प्रदेश चिकित्सक संघ भड़क गया है।
संघ ने विरोध स्वरूप शिमला शहर समेत जिले के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में सोमवार को कैंडल मार्च निकाला है। हिमाचल चिकित्सा अधिकारी संघ के महासचिव डॉ. विकास ठाकुर ने सरकार से जल्द मेडिपर्सन एक्ट लागू करवाने की मांग की। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों की सुरक्षा व्यवस्था के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को भी पत्र लिखा है। कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज की महिला रेजिडेंट डॉक्टर की निर्मम हत्या और दुष्कर्म हुआ है।
विज्ञापन

हिमाचल चिकित्सा अधिकारी संघ के महासचिव डॉ. विकास ठाकुर, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन शिमला ब्रांच अध्यक्ष डॉ. एमएल कौशल, उपाध्यक्ष अशोक कौंडल, सहसचिव डॉ. आरजे महाजन, आईजीएमसी रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. एचएम शर्मा, उपाध्यक्ष डॉ. रोहित चौहान, डॉ. कौशल डोगरा और महासचिव डॉ. आतिश दीपांकर और महिला प्रतिनिधि डॉ. साक्षी शर्मा ने कहा कि अगर कोलकाता में हुए इस घटनाक्रम में आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं की गई तो आने वाले दिनों डॉक्टर प्रदेश में भी हड़ताल शुरू कर देंगे।
विज्ञापन




स्वास्थ्य संस्थानों में कड़ी करें सुरक्षा
चिकित्सक संघों ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से संस्थानों में कड़ी सुरक्षा उपलब्ध करवाने की मांग की है। संघ का कहना है कि इससे जहां इस तरह की घटनाएं नहीं होंगी वहीं रात्रि सेवाएं दे रही महिला चिकित्सकों के मनोबल को भी बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें