फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Protest Against Agneepath Scheme: गुस्साए युवाओं से बरसाए पत्थर, दो घंटे एनएच जाम, रेलवे लाइन पर रखे पत्थर

Fri, 17 Jun 2022 07:01 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना/धर्मशाला

सार

कांगड़ा जिले के जसूर में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अग्निपथ योजना के विरोध में चक्का जाम कर दिया है। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का पुतला भी फूंका। 
विज्ञापन
हिमाचल में विरोध-प्रदर्शन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के खिलाफ शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश के जसूर में युवाओं ने खूब हंगामा किया। धमेटा चौक पर लगभग दो घंटे तक चक्का जाम किया गया। इस दौरान मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगभग दस किलोमीटर लंबा जाम लग गया। निजी बसों के करीब 15 से 20 रूट रद्द होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस विरोध प्रदर्शन में करीब 400 युवा शामिल रहे।

विज्ञापन


वहीं, रैहन-इंदौरा और गंगथ-इंदौरा रोड पर भी कई किलोमीटर लंबा जाम रहा। करीब पांच घंटों तक पठानकोट मंडी नेशनल हाइवे पर ट्रैफिक रुका रहा। इसे पुलिस कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद खुलवाया। युवा कई बार आक्रोशित हुए, लेकिन पुलिस कर्मियों ने संयम दिखाते हुए स्थिति पर काबू रखा। एएसपी सुरेंद्र शर्मा ने खुद मौके पर जाकर स्थिति को नियंत्रण में लिया और युवाओं को समझा कर वापस भेजा। युवाओं की मांग थी कि केंद्र सरकार इस टूअर ऑफ ड्यूटी को बंद करे। इसके बाद जसूर स्थित रेलवे लाइन पर युवा एकत्रित हो गए।

गनोह, राजा का तालाब और साथ लगते क्षेत्रों के युवाओं के आने से इनके विरोध प्रदर्शन को बल मिला। इस दौरान बेकाबू प्रदर्शनकारी युवाओं ने रेलवे लाइन पर बड़े-बड़े पत्थर और लोहे के गार्डर रख दिए। युवाओं ने सिग्नल लाइन को भी नुकसान पहुंचाया और जमकर पत्थर बरसाए। रेलवे पुलिस ने वहां पहुंचकर लाइन पर रखे बड़े पत्थर और लोहे के गार्डर हटाए। सिग्नल लाइन को ठीक कर रेलवे लाइन को यातायात के लिए बहाल किया गया। 
विज्ञापन





पुलिस को देखकर युवाओं ने जमकर की पत्थरबाजी
  पुलिस के मौके पर पहुंचने और स्थानीय दुकानदारों के विरोध करने पर इन युवाओं ने रेलवे लाइन की दूसरी ओर से जमकर पत्थरबाजी की। वहीं, खफा दुकानदारों ने भी प्रदर्शनकारी युवाओं पर पत्थर बरसाए। इसके बाद युवा वहां से भाग खड़े हुए। इस संदर्भ में एएसपी नूरपुर सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि जिन्होंने हुड़दंग मचाया है, उनकी शिनाख्त की जा रही है। उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी।

नगरोटा बगवां और घुमारवीं में युवाओं ने निकाले पुशअप
बेरोजगार युवाओं ने नगरोटा बगवां और घुमारवीं में सड़क पर पुशअप निकाल कर अग्निपथ योजना को वापस लेने की जोरदार मांग की। नगरोटा बगवां के मुख्य बाजार में अग्निपथ भर्ती योजना के विरोध में रैली निकाली और जमकर नारेबाजी की। 

युकां ने फूंका मोदी का पुतला 
युवा कांग्रेस ने भी जसूर में युवाओं को साथ लेकर आक्रोश रैली निकाली। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला भी जलाया। इस प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता सतवीर सिंह, सुशील मिंटू, राजन शर्मा, संदेश डढवाल आदि मौजूद रहे।   
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें