फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब इन्होंने भी नगर निगम को टैक्स देने से किया साफ इंकार

Sun, 05 Apr 2015 11:58 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
न्यू शिमला सेक्टर चार रेजिडेंट वेलफेयर सोसायटी ने भी नगर निगम को प्रापर्टी टैक्स नहीं देने का फैसला लिया है। शनिवार को हुई सोसायटी की वित्त वर्ष की पहली बैठक प्रधान अशोक रैना की अध्यक्षता में हुई।
विज्ञापन


बैठक में सेक्टर चार के निवासियों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। बैठक में सदस्यों ने नगर निगम शिमला की कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्न चिह्न लगाया।

बीसीएस से न्यू शिमला सड़क की खस्ता हालत, स्ट्रीट लाइटों की खराबी, नालियों का जाम होना और सीवरेज की खस्ता हालत पर रोष जताया।

रेजीडेंट वेलफेयर सोसायटी खलीनी करेगा विरोध

रेजीडेंट वेलफेयर सोसायटी खलीनी ने नगर निगम को प्रापर्टी टैक्स देने से इंकार कर दिया है। सोसायटी की बैठक में मूलभूत सुविधाएं नहीं मिलने पर नगर निगम पर जमकर आरोप लगाए गए। सोसायटी ने सर्वसम्मति से फैसला लिया कि जब क्षेत्र में सुविधाएं मिलेंगी तभी प्रापर्टी टैक्स दिया जाएगा।

रेजीडेंट वेलफेयर सोसायटी खलीनी की कार्यकारिणी की बैठक प्रधान टीसी वर्मा की अध्यक्षता में हुई। कार्यकारिणी सदस्यों ने वार्ड में नगर निगम द्वारा पिछले दो सालों से कोई भी विकासात्मक कार्य न करने का आरोप लगाया।

कार्यकारिणी ने प्रस्ताव पारित किया कि वार्ड में न तो सफाई कर्मचारी आते हैं और न ही पर्याप्त मात्रा में नगर निगम पानी उपलब्ध करवा रहा है।
विज्ञापन

सीवरेज कनेक्‍शन नहीं

सोसायटी ने कहा कि एमसी सात वर्ष बाद भी अभी तक आधे वार्ड के लोगों के लिए सीवरेज की सुविधा उपलब्ध नहीं करवा पाया है।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि नगर निगम प्रापर्टी टैक्स लेने से पहले यह सुनिश्चित करें कि वह मर्ज एरिया से एकत्रित होने वाले धनराशि में से लगभग 80 प्रतिशत राशि उसी वार्ड में विकासात्मक कार्य पर खर्च की जाए।

इसके लिए हर वार्ड के लिए अलग-अलग हेड खोलना होगा। कार्यकारिणी ने फैसला लिया कि सुविधाओं के अभाव में वार्ड नंबर 24 लोअर खलीनी की जनता नगर निगम शिमला को प्रापर्टी टैक्स नहीं देगी।

बैठक में महासचिव एचआर शर्मा, कोषाध्यक्ष वीर सिंह चौहान, संयुक्त मुख्य सलाहकार आईएस जिष्ट, सलाहकार दिवान शर्मा, सूरत राम तथा श्री बलवीर सिंह चौहान सहित अन्य मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें