फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

और एकतरफा इश्क ने करवा दी थाने की सैर

Mon, 29 Dec 2014 03:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
ज मैदान पर युवती को प्रपोज करना एक युवक को महंगा पड़ गया। युवती के सामने प्रपोज करने पहुंचे की करतूत की शिकायत युवती ने पुलिस से कर दी। इसके बाद युवक को लेकर पुलिस थाने पहुंची। पूछताछ में मामला एक तरफा प्यार का निकला। माफी मांगने और फिर से ऐसा न करने की दुहाई देकर युवक ने अपना पिंड छुड़ाना चाहा।
विज्ञापन


लेकिन सदर थाने में आरोपी के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई कर दी है।रिज मैदान पर एक युवक युवती का पीछा कर रहा था और उससे बातचीत करने की कोशिश करने लगा। युवती उसे बात नहीं करना चाह रही थी। नजर अंदाज करती रही। युवती ने युवक को डांटते हुए कहा कि वह उसका पीछा न करें लेकिन युवक कदम पीछे हटाने के लिए तैयार नहीं था।

युवती ने युवक से कहा कि वह पुलिस बुला लेगी लेकिन तब भी युवक के कान में कोई जूं नहीं रेंगी। पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद भी आरोपी ने भागने की कोशिश नहीं की। वह पुलिस के साथ चल पड़ा। आरोपी युवक से थाना सदर ने तसल्ली से पूछताछ की तो आरोपी युवक ने कहा कि वह उसे छेड़ नहीं रहा था। वह पहले से उसे जानता है। जिला मंडी में एक संस्थान में दोनों नौकरी करते थे।
विज्ञापन


वहीं इस लड़की के साथ उसकी मुलाकात हुई। वह उसने चाहने लगा उसे अपने प्यार का इजहार भी किया लेकिन लड़की ने उसे ठुकरा दिया। आज भी जब उसने उसे रिज पर देखा तो अपनी भावना पर काबू नहीं रख पाया और प्रपोज कर दिया। डीएसपी सिटी बलबीर सिंह ने कहा कि आरोपी युवक के खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें