फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा से दुष्कर्म मामला: विद्यार्थियों ने सीयू के परिसरों में जड़े ताले, आरोपी प्रोफेसर निलंबित

Wed, 27 Mar 2024 11:26 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला/शाहपुर/देहरागोपीपुर(कांगड़ा)

सार

बुधवार को भारतीय विद्यार्थी परिषद सहित विवि के विद्यार्थियों की ओर से सीयू के धर्मशाला, शाहपुर और देहरा परिसर में तालाबंदी कर कुलपति और डीन अकादमिक का घेराव कर प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन
दुष्कर्म मामले में विद्यार्थियों ने सीयू परिसर में किया प्रदर्शन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय विश्वविद्यालय के शाहपुर परिसर के एक प्रोफेसर पर छात्रा के साथ दुष्कर्म के आरोप लगने के बाद तनातनी बढ़ गई है। बुधवार को भारतीय विद्यार्थी परिषद सहित विवि के विद्यार्थियों की ओर से सीयू के धर्मशाला, शाहपुर और देहरा परिसर में तालाबंदी कर कुलपति और डीन अकादमिक का घेराव कर प्रदर्शन किया गया। इस बीच विवि प्रशासन ने आरोपी शिक्षक को निलंबित कर दिया है और उसके खिलाफ जांच कमेटी का गठन किया गया है। छात्रों के प्रदर्शन के कारण यूनिवर्सिटी में कोई भी शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक गतिविधि नहीं हुई।

विज्ञापन
Trending Videos

विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री राहुल राणा ने बताया कि पूर्व में भी धर्मशाला और देहरा परिसर में इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं, लेकिन आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं की गई है। अब इस मामले में भी यूनिवर्सिटी प्रशासन की तरफ से ढील बरती जा रही है। इस तरह की घटना का इस विश्वविद्यालय में होना पूरे विश्वविद्यालय प्रशासन पर प्रश्न चिह्न खड़ा करती है कि आखिरकार क्यों शिक्षक और शिष्य के पवित्र रिश्ते को तार-तार किया जा रहा है।

वहीं, एबीवीपी इकाई सीयू परिसर देहरा के मंत्री दिव्यांश ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का मानना है कि इस घटना की निष्पक्ष जांच करनी चाहिए और दोषी पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। इस घटना को लेकर प्रशासन द्वारा अविलंब कार्रवाई की मांग अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद करती है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर लगाम लग सके। इस मौके पर छात्रों ने मांग की कि जब तक यूनिवर्सिटी प्रशासन की ओर से प्रोफेसर को सस्पेंड नहीं किया जाता तब तक उनका प्रदर्शन जारी रहेगा।

डिनर के बहाने होटल में ले गया था आरोपी
पुलिस में छात्रा की ओर से दी गई शिकायत के अनुसार केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश परिसर शाहपुर के एक प्रोफेसर ने छात्रा को शाहपुर के ही एक निजी होटल में डिनर के बहाने ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित छात्रा ने मंगलवार को पुलिस थाना शाहपुर में इसकी शिकायत दर्ज करवाई थी। उसके बाद पुलिस ने करवाई करते हुए उक्त प्रोफेसर को गिरफ्तार कर केस दर्ज किया।
विज्ञापन

आरोपी प्रोफेसर को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ धारा 376 के तहत केस दर्ज किया गया है। जबकि पीड़िता का मेडिकल करवा लिया है। मामले को लेकर आगे की कार्रवाई जारी है। सुरिंदर सिंह, एसएचओ, पुलिस थाना शाहपुर

इस मामले को लेकर कमेटी का गठन किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
प्रो. भागचंद चौहान, कैंपस डायरेक्टर, सीयू शाहपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें