फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसा: बाइक सवार को बचाते सड़क ने नीचे लुढ़की यात्रियों से भरी निजी बस, चार घायल

Thu, 10 Mar 2022 04:13 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांगड़ा

सार

निजी बस गुरुवार को सुबह 10 बजे धर्मशाला-कांगड़ा वाया योल होकर जा रही थी। इस दौरान धलूं गांव के पास एक बाइक सवार को बचाते हुए बस खाई में जा गिरी। हादसे के समय बस में करीब 20 सवारियां सवार थीं। 
विज्ञापन
निजी बस लुढ़की। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश कांगड़ा जिले में पुलिस चौकी योल के तहत धर्मशाला-कांगड़ा वाया धलूं सड़क मार्ग पर सड़क हादसे में चार लोग घायल हो गए।  सभी घायलों का क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला में उपचार करवाया जा रहा है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार एक निजी बस गुरुवार को सुबह 10 बजे धर्मशाला-कांगड़ा वाया योल होकर जा रही थी। इस दौरान धलूं गांव के पास एक बाइक सवार को बचाते हुए बस खाई में जा गिरी।

विज्ञापन


हादसे के समय बस में करीब 20 सवारियां सवार थीं। बस के खाई में गिरने से चार लोगों को चोटें आईं। इनमें से दो सवारियों को हल्की चोटें आने के कारण उन्हें घर भेज दिया गया, जबकि दो अन्य को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला में भर्ती किया गया है। वहीं पुलिस चौकी प्रभारी योल नारायण दास ने बताया कि पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें