फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला के कार्ट रोड पर पिकअप दुर्घटनाग्रस्त, दोनों तरफ लंबा ट्रैफिक जाम

Thu, 10 Mar 2022 02:43 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला

सार

दोपहर के समय कार्ट रोड से गंज की ओर जाने वाली सड़क पर एक सामान से लदी पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर मुख्य सड़क पर आ गिरी। इससे दोनों ओर लंबा जाम लग गया।
विज्ञापन
शिमला में पिकअप लुढ़की। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के कार्ट रोड पर सामान से भरी पिकअप गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दोपहर के समय कार्ट रोड से गंज की ओर जाने वाली सड़क पर एक सामान से लदी पिकअप अनियंत्रित होकर मुख्य सड़क पर आ गिरी। इससे दोनों ओर लंबा जाम लग गया। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त गाड़ी में केवल चालक सवार था। इसके बाद पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और पिकअप को हटाकर सड़क बहाल की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें