फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब की तर्ज पर हिमाचल शुरू करेगा ये कक्षाएं

Thu, 02 Aug 2018 10:56 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश में पंजाब की तर्ज पर प्री प्राइमरी कक्षाएं शुरू होंगी। इस साल सूबे के तीन हजार स्कूलों में नर्सरी और केजी की कक्षाएं शुरू होनी हैं। इसके लिए आंगनबाड़ी केंद्रों को प्री प्राइमरी स्कूलों में सरकार तबदील करेगी। नर्सरी और केजी कक्षा को पढ़ाने के लिए अलग से शिक्षकों की भर्ती नहीं होगी।

विज्ञापन


प्राइमरी कक्षाओं को पढ़ाने वाले शिक्षक ही इन नौनिहालों को पढ़ाएंगे। जून महीने में हुई बैठक में केंद्र सरकार ने हिमाचल को तीन हजार प्राइमरी स्कूल खोलने की मंजूरी दी है। इसके लिए अलग से बजट भी दिया गया है। इसी कड़ी में शिक्षा निदेशालय ने प्री प्राइमरी कक्षाएं शुरू करने के लिए प्रस्ताव बनाना शुरू कर दिया है।

बताया जा रहा है कि पंजाब में प्री प्राइमरी कक्षाएं शुरू करने की मुहिम सफल रहने पर हिमाचल ने भी इसी तर्ज पर कक्षाएं शुरू करने का फैसला लिया है। इस महीने छह तारीख से समग्र शिक्षा अभियान के लिए जिला समन्वयकों और बीआरसी को शिमला में प्रशिक्षण दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

अलग से नहीं होगी शिक्षकों की भर्ती, प्राइमरी टीचर ही पढ़ाएंगे

प्रशिक्षण के बाद ये अधिकारी फील्ड में जाकर प्री प्राइमरी स्कूल खोलने के लिए सर्वे करेंगे। सर्वे के बाद सरकार को स्कूल खोलने का प्रस्ताव भेजा जाएगा। समन्वयक और बीआरसी प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद जिलों में जाकर अन्य शिक्षकों को भी प्रशिक्षित करेंगे। बताया जा रहा है कि पंजाब ने प्री प्राइमरी स्कूल खोलने के लिए बड़े स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया है।

पैंफलेट बांटकर अभिभावकों से अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में प्रवेश दिलाने की अपील की है। प्री प्राइमरी स्कूलों के कमरों को बहुत ही आकर्षक तरीके से तैयार किया है। इसके परिणामस्वरूप पहले ही साल में पंजाब में खोले गए प्री प्राइमरी स्कूलों में बहुत अधिक संख्या में बच्चों का दाखिला हुआ है। अब इसी तर्ज पर हिमाचल सरकार भी प्री प्राइमरी स्कूल खोलने की तैयारी में जुट गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें