फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल के सरकारी स्कूलों में शुरू होगी प्री नर्सरी

Wed, 26 Oct 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल सरकार ने सरकारी स्कूलों में प्री नर्सरी शुरू करने की वकालत की है। मंगलवार को नई दिल्ली में सेंट्रल एडवाइजरी बोर्ड ऑफ एजुकेशन की बैठक में मुख्य संसदीय सचिव शिक्षा नीरज भारती ने हिमाचल का पक्ष रखा। उन्होंने पांचवीं और आठवीं कक्षा में दोबारा बोर्ड शुरू करने की पैरवी भी की।
विज्ञापन


बैठक में शिक्षा सचिव डॉ. राकेश कुमार, संयुक्त निदेशक उच्च शिक्षा डॉ. बीएल बिंटा और राज्य परियोजना निदेशक घनश्याम चंद भी मौजूद रहे। बैठक के दौरान हिमाचल ने केंद्र सरकार को आठवीं कक्षा तक फेल न करने की प्रक्रिया बंद करने की मांग की। तर्क दिया गया है कि नवीं और दसवीं कक्षा में अधिक बच्चे फेल हो रहे हैं।

आठवीं तक मूल्यांकन के हिसाब से ही बच्चों को अगली कक्षा में प्रवेश दिया जा रहा है। इस प्रक्रिया के बंद होने से वार्षिक परीक्षाओं के आधार पर ही अगली कक्षा में बच्चों को प्रवेश दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन


मुख्य संसदीय सचिव शिक्षा नीरज भारती ने कहा सरकारी स्कूलों में प्री नर्सरी की कक्षाएं शुरू करने से सरकारी स्कूलों में बच्चों की संख्या बढ़ेगी। सरकार को अंग्रेजी मीडियम को भी लागू करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें