फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब प्रदेश का हक छीना गया तब चुप क्यों थे आनंद: धूमल

Wed, 26 Oct 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि लोकसभा चुनाव के पश्चात पूरी तरह से बिखर चुकी कांग्रेस पार्टी और उसके नेता अब अपना वजूद बचाने के लिए प्रधानमंत्री के खिलाफ  निराधार बयानबाजी कर रहे हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा के बयान को उन्होंने दुर्भाग्यपूर्ण बताया। 
विज्ञापन


धूमल ने कहा कि पूर्व यूपीए सरकार के दौरान प्रदेश से केंद्र में दो मंत्री होने के बावजूद पार्टी हित के लिए प्रदेश हित की बली दी जाती रही थी। केंद्रीय मंत्रिमंडल का हिस्सा होते हुए कैबिनेट बैठकों में जब प्रदेश के विशेष राज्य व औद्योगिक पैकेज को छीना गया तब आनंद शर्मा क्यों चुप थे? 

आज जब पिछले ढाई वर्षों में मोदी सरकार ने कांग्रेस की अपेक्षाओं से अधिक धन प्रदेश के विकास के लिए उपलब्ध करवाया है, तब भी कांग्रेस नेता धन्यवाद व्यक्त करने के बजाए प्रधानमंत्री के खिलाफ  निरर्थक बयानबाजी करके अपनी संकीर्ण सोच का परिचय दे रहे हैं। 
विज्ञापन


धूमल ने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक के पश्चात कांग्रेस नेताओं के बयान देश की जनता में हंसी का विषय बन गए हैं। कारगिल युद्ध में पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए भारतीय सेना के पराक्रम की सर्वत्र सराहना हुई तो अटल की नेतृत्व क्षमता को भी देश की

जनता ने श्रेय दिया। अब सेना के साथ-साथ इस तरह के साहसिक व अभूतपूर्व नेतृत्व क्षमता के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भी श्रेय मिला, लेकिन तुच्छ राजनीति व घटिया सोच के चलते कांग्रेस नेता भारतीय सेना के पराक्रम पर प्रश्न चिन्ह खड़ा करने से भी बाज नहीं आ रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें