फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: आईटीआई शिमला में 10 को लगेगा प्रधानमंत्री राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) शिमला में 10 अगस्त को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले का उद्देश्य युवाओं को अप्रेंटिसशिप के माध्यम से रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध करवाना है।
विज्ञापन

आईटीआई प्रबंधन के अनुसार इस कार्यक्रम में तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण निदेशालय सुंदरनगर के निर्देशानुसार छात्रों को इस मेले में अप्रेंटिसशिप योजना की जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही छात्रों का सरकारी, अर्ध-सरकारी, बोर्ड, निगम तथा विभिन्न उद्योगों एवं संस्थानों का अप्रेंटिसशिप पोर्टल पर नियोक्ता के रूप में पंजीकरण भी किया जाएगा। आईटीआई शिक्षक प्रदीप कुमार ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 10वीं, 12वीं और आईटीआई से प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके अभ्यर्थियों का भी अप्रेंटिसशिप पोर्टल पर पंजीकरण किया जाएगा। संस्थान के प्रधानाचार्य एवं सहायक सलाहकार डॉ. सुनील ठाकुर ने सभी संबंधित विभागों, उद्योगों, संस्थानों और पात्र अभ्यर्थियों से मेले में भाग लेने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें