फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: भोगल विला में रुद्र पूजा 11 अगस्त को

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। श्रावण मास पर द आर्ट ऑफ लिविंग संस्था की ओर से शिमला शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सार्वजनिक रुद्र पूजा का आयोजन किया जाएगा। रुद्र पूजा का कार्यक्रम 11 अगस्त की शाम को भोगल विला, 13 को बीसीएस, 14 शाम को कुसुम्पटी, 15 अगस्त की सुबह दधोगी, 17 को दोपहर में पहल और 19 अगस्त को शाम के समय टुटीकंडी में होगा। संस्था की स्टेट मीडिया कोऑर्डिनेटर तृप्ता शर्मा ने बताया कि रुद्र पूजा भगवान शिव की आराधना का अत्यंत पवित्र एवं प्रभावशाली वैदिक अनुष्ठान है। श्रावण मास में इसका विशेष महत्व माना जाता है। इस अनुष्ठान के माध्यम से व्यक्ति अपने, समाज और समस्त विश्व के कल्याण, शांति, उत्तम स्वास्थ्य और सकारात्मक ऊर्जा के लिए प्रार्थना करता है। तृप्ता शर्मा ने सभी श्रद्धालुओं से आग्रह किया कि वह अपने परिवार व मित्रों सहित इन पावन आयोजनों में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें