फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: नवंबर में खत्म हो जाएगी पीएम गरीब जनकल्याण अन्न योजना

Mon, 20 Sep 2021 04:49 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

हिमाचल में गरीब परिवारों को प्रति व्यक्ति 5 किलो मुफ्त राशन दिया जा रहा है। इसमें 3 किलो आटा और दो किलो चावल है।
विज्ञापन
राशन डिपो (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री गरीब जन कल्याण अन्न योजना नवंबर में खत्म होने जा रही है। कोरोना महामारी के चलते केंद्र सरकार ने यह योजना शुरू की थी। योजना के तहत गरीब परिवारों को मुफ्त राशन दिया जा रहा है। केंद्रीय खाद्य आपूर्ति मंत्री पीयूष गोयल 25 सितंबर को हिमाचल आ रहे है। पीटरहॉफ  में कार्यक्रम आयोजित होगा। इसमें वह 5 लाभार्थियों से वर्चुअल संवाद करेंगे। इस दौरान प्रदेश सरकार केंद्रीय मंत्री से योजना को आगे बढ़ाने की मांग कर सकती है। 

विज्ञापन


खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग की ओर से यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसमें खाद्य आपूर्ति निगम की ओर से 7 लाख बैग तैयार किए गए हैं। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हिमाचल मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का फोटो प्रकाशित किया गया है। योजना की जानकारी बैग में दर्शाई गई है। निगम को यह बैग करीब 18 रुपये में पड़ा है। गरीब लोगों को यह बैग निशुल्क किया जाएगा। खाद्य आपूर्ति सचिव सी पालरासू ने बताया कि 25 नवंबर को केंद्रीय खाद्य आपूर्ति शिमला आ रहे हैं। वह लाभार्थियों से वर्चुअल माध्यम से संवाद करेंगे।  

प्रति व्यक्ति 5 किलो मिलता है सस्ता राशन
हिमाचल में गरीब परिवारों को प्रति व्यक्ति 5 किलो मुफ्त राशन दिया जा रहा है। इसमें 3 किलो आटा और दो किलो चावल है। हर महीने यह मुफ्त राशन गरीब परिवारों को दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें