फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईजीएमसी के इमरजेंसी वार्ड में आधे घंटे बिजली गुल

विज्ञापन
OLYMPUS DIGITAL CAMERA
विज्ञापन
इमरजेंसी वार्ड में आधा घंटे गुल रही बिजली
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। आईजीएमसी में बुधवार को बिजली गुल होने से मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में इलाज करवाने आए मरीजों को सबसे ज्यादा परेशानी हुई। वार्ड में करीब पौने घंटे तक बिजली न होने से डॉक्टरों ने मोबाइल की टॉर्च ऑनकर मरीजों का उपचार किया।
आईजीएमसी में बुधवार दोपहर डेढ़ बजे के करीब बिजली अचानक गुल हो गई। बिजली जाने के कारण आपात स्थिति में इस्तेमाल होने वाला जनरेटर भी नहीं चला। इस कारण आधा घंटे तक बिजली न होने से मरीजों का डॉक्टरों ने टॉर्च की रोशनी में उपचार किया। हालांकि इस दौरान जिन मरीजों को दर्द निवारक टीके लगाए जाने थे उन्हें टीके नहीं लग पाए। डॉक्टरों ने कहा कि लाइट आने के बाद ही टीके लग पाएंगे। इसके बाद बिजली बोर्ड के एसडीओ संजीव गुप्ता को जानकारी दी गई। इसके बाद बिजली बहाल हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंथाघाटी में मनाया पोषाहार दिवस
शिमला। बाल विकास परियोजना शिमला शहरी की ओर से बुधवार को आंगनबाड़ी केंद्र पंथाघाटी में पोषाहार दिवस मनाया गया। इस मौके पर महिलाओं को पोषण संबंधी जानकारी दी गई। पोषाहार प्रदर्शनी भी यहां लगाई गई। नगर निगम पूर्व उपमहापौर राकेश शर्मा ने इस बात की जानकारी दी। बताया कि बच्चों के पोषाहार को लेकर यह कार्यक्रम चल रहा है। इस अवसर पर पर्यवेक्षक सुशीला नेगी आशा वर्कर पूजा और रामप्यारी समेत अन्य लोग यहां मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें