फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंदा पानी पीने को लोग मजबूर

विज्ञापन
विज्ञापन
पेयजल योजना में नहीं लगे हैं फिल्टर
विज्ञापन

बरसात के मौसम में बीमारी फैलने की आशंका
संवाद न्यूज एजेंसी
जुन्गा (शिमला)। क्षेत्र की दरभोग पंचायत के गांव सेरडगोन के लोग गंदा पानी पीने को मजबूर हैं। योजना के पानी को शुद्ध करने के लिए फिल्टर आदि की कोई व्यवस्था
नहीं है।
खड्ड में बहने वाला पानी सीधे भंडारण टैंक में आता है और यहां लोग इसका इस्तेमाल पीने के लिए कर रहे हैं। लोगों का आरोप है कि बार-बार आग्रह के बावजूद जल शक्ति विभाग कोटी के अधिकारी इस समस्या का समाधान नहीं कर रहे। विभाग बरसात के दौरान भंडारण टैंक की न तो सफाई करता है और ब्लीचिंग पाउडर डाल रहा है। सेरडगोन के लिए वर्ष 1974 में सबसे पहले पराड़ी नाला से योजना तैयार कर पानी गांव तक पहुंचाया था। इस योजना का वर्ष 2006 में संवर्धन किया था। गांव के वरिष्ठ नागरिक लायक राम ठाकुर ने बताया कि योजना में कोई फिल्टर नहीं लगा है। वर्ष 2006 के बाद विभाग ने पानी वितरण के लिए पाइप नहीं बिछाए हैं। लोगों ने भंडारण टैंक से खुद रबड़ के पाइप डालकर अपने घरों तक पानी पहुंचाया है। जिला भाजपा कार्यकारिणी के सदस्य प्रीतम सिंह ठाकुर ने बताया कि ट्रहाई पेयजल योजना में फिल्टर नहीं लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठेकेदार को अवार्ड कर दिया है कार्य
जलशक्ति विभाग के जेई राजकुमार ने बताया कि इस योजना में गेटवॉल सहित अन्य कार्य ठेकेदार को अवार्ड कर दिए हैं। शीघ्र ही इस कार्य को पूरा कर दिया जाएगा। यह कार्य पहले जिस ठेकेदार को दिया था वह काम छोड़कर चला गया है। अब यह कार्य किसी और ठेकेदार को दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें