फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारोबारियों में घमासान जारी, दूसरे गुट ने गठित की एडवाइजरी कमेटी

विज्ञापन
Shopkpeer dispute in shimla
विज्ञापन
व्यापार मंडल शिमला के खिलाफ एक गुट कर चुका है चुनाव करवाने की तैयारी
विज्ञापन

क्रॉसर
कारोबारियों को अपने पक्ष में करने के लिए जुटे दोनों गुट
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। व्यापार मंडल शिमला के चुनाव पर दो धड़ों में बंटे राजधानी के कारोबारियों में घमासान जारी है। दोनों गुटों के बीच एक ओर जहां जुबानी जंग चल रही है वहीं दूसरी ओर कारोबारियों को अपने-अपने धड़े में शामिल कर मजबूत होने की कोशिश की जा रही है।
दो दिन पहले चुनाव पर अड़े कारोबारियों के एकक धड़े ने बैठक बुलाकर चुनाव करवाने का एलान किया था। वहीं सोमवार देर शाम शिमला व्यापार मंडल ने भी बैठक कर एडवाइजरी कमेटी गठित कर दी। इसमें पूर्व अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह समेत उपनगरों के कारोबारियों को साथ लेने के लिए कमेटी में जगह दी है। कमेटी में कपिल महाशय, हरि मित्तल, कवि खन्ना, स्वर्ण सिंह, अश्वनी मिनोचा, नरेश कंधारी, रमेश सूद, करनैल सिंह, अशोक कुकरेजा, अशोक कोच्छड़, बलजीत सिंह, बशेश्वरनाथ, रविंद्र चड्ढा, अश्वनी सूद, यशपाल जोशी, विनोद अग्रवाल, अरुण कुठियाला को सदस्य बनाया है। संजीव कुठियाला, विशाल मोहन और अमन सिंघी कानूनी सलाहकार होंगे।
विज्ञापन

कंवलजीत कारोबारी ही नहीं : मंगा
व्यापार मंडल के अध्यक्ष बने हरजीत मंगा ने कहा कि खुद को कारोबारी नेता कहने वाले कंवलजीत सिंह कोई कारोबारी नहीं है। इनकी शिमला में कोई दुकान नहीं है। यह कारोबारियों को गुमराह कर रहे हैं। अब कारोबारियों की बैठक बुलाकर चुनाव कमेटी गठित की है जो कोई नई बात नहीं है। यह इससे पहले भी कई कमेटियां बना चुके हैं।
विज्ञापन

सर्विस प्रोवाइडर हैं मंगा : कंवलजीत
कंवलजीत सिंह ने कहा कि यदि वह कारोबारी नहीं है तो अध्यक्ष हरजीत मंगा भी कोई कारोबारी नहीं। वह सिर्फ सर्विस प्रोवाइडर हैं। अस्थायी व्यापार मंडल के अध्यक्ष बनाए गए संजीव ठाकुर ने चुनाव कमेटी के पूर्व अध्यक्ष रहे अश्वनी मिनोचा को निशाने पर लिया है। कहा कि कारोबारियों ने मिलकर चुनाव करवाने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें