फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मैं तिब्बती युवक, मुझे अमेरिकी गर्लफ्रैंड चाहिए'

Wed, 27 Aug 2014 10:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन
बौद्ध धर्मगुरु दलाईलामा की नगरी मैकलोडगंज में ‘लव मेट गर्लफ्रेंड’ पाने के लिए पोस्टर लगाने का सिलसिला जारी है। ये पोस्टर अब युवाओं ने सार्वजनिक स्थल और दुकानों के बाहर लगाए हैं।
विज्ञापन


इस बार भी पोस्टरों में लिखा है.. मैं मैकलोडगंज में रहने वाला तिब्बती युवक हूं और लव मेकिंग के लिए गर्लफ्रेंड चाहता हूं। इच्छुक लड़की या महिला जल्द से जल्द फलां ई-मेल आईडी और मोबाइल नंबर के साथ संपर्क करे, लेकिन लड़की चाहिए केवल अमेरिकी या यूरोपियन ही।

युवाओं ने लकड़ी या महिला से यह भी आग्रह किया है कि वह ई-मेल में अपना मोबाइल नंबर डालना न भूले। शहर में लगे पुराने पोस्टरों को फाड़ भी दिया है। पहले लगाए पोस्टरों में लकड़ी या महिला की ई-मेल आईडी मांगी गई थी, अब उनका मोबाइल नंबर भी मांगा गया है।
विज्ञापन


पिछली बार यह मामला सामने आने के बाद पुलिस ने जांच करने को कहा था, लेकिन कुछ न हो सका। अब ऐसी घटनाएं आम होती जा रही हैं। उधर,
एएसपी धर्मशाला डा. शिव कुमार ने बताया कि पोस्टर मामले में छानबीन जारी है। नये लगे पोस्टरों को लेकर भी पड़ताल की जाएगी।

दूसरी ओर निर्वासित तिब्बत सरकार के कल्याण अधिकारी सोनल दोरजे ने बताया कि हमने ऐसे पोस्टरों को गंभीरता से लिया है। पोस्टर कौन लगा रहा है, इसकी पड़ताल जारी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें