हिमाचल पथ परिवहन निगम द्वारा परिवहन बहुद्वेशीय सहायकों के पदों के लिए होने वाली परीक्षा की निर्धारित तारीख बदल दी गई है। 31 अगस्त हो होने वाली यह परीक्षा अब 21 सितंबर को होगी।
निगम के प्रबंध निदेशक ने प्रेस बयान जारी करते हुए कहा कि प्रदेश के दूर दराज के इलाकों में इंटरनेट की सुविधा नहीं होने कारण इसकी तारीख में फेरबदल किया गया है।
एचआरटीसी सहायकों के 600 से ज्यादा पदों पर भर्ती कर रहा है। इसके लिए 15 अगस्त तक युवाओं से आवेदन मांगें गए थे। करीब 35000 युवाओं ने इन पदों के लिए आवेदन किया है।
पहले तय कार्यक्रम के अनुसार ये परीक्षा 31 अगस्त यानि रविवार को होनी थी लेकिन अब 21 सितंबर को आयोजित की जाएगी।