फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांगड़ा: पौंग झील में मछुआरों के जाल में फंस गई पोलिंग पार्टी की नाव

Sat, 30 Oct 2021 10:54 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, राजा का तालाब (कांगड़ा)

सार

कांगड़ा जिले में पौंग झील में शनिवार को एक बड़ा हादसा टल गया। टापू पर स्थित सथ कुठेड़ा-105 मतदान केंद्र में मतदान करवाने के बाद लौट रही पोलिंग पार्टी की नाव झील में मछलियों के जाल में फंस गई। जलाशय किनारे पहुंचने से 50 मीटर पहले नाव चालक नानक चंद ने साहस का परिचय देते हुए अंधेरे में जलाशय में उतरकर जाल काटा। 
विज्ञापन
मछुआरों के जाल में फंस गई पोलिंग पार्टी की नाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में पौंग झील में शनिवार को एक बड़ा हादसा टल गया। टापू पर स्थित सथ कुठेड़ा-105 मतदान केंद्र में मतदान करवाने के बाद लौट रही पोलिंग पार्टी की नाव झील में मछलियों के जाल में फंस गई। जलाशय किनारे पहुंचने से 50 मीटर पहले नाव चालक नानक चंद ने साहस का परिचय देते हुए अंधेरे में जलाशय में उतरकर जाल काटा। इसके बाद पोलिंग टीम को सुरक्षित जलाशय किनारे पहुंचाया। इससे पहले शनिवार को वहां रहने वाले कुल 96 मतदाताओं में से 66 ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

विज्ञापन


टापू पर स्थित सथ कुठेड़ा-105 मतदान केंद्र में 36 पुरुष व 30 महिला मतदाताओं ने मतदान किया। मतपेटियों को मतगणना केंद्र देहरी में सुरक्षा एजेंसियों के हवाले कर दिया। टीम में पीआरओ संदीप कुमार, पोलिंग ऑफिसर रवि कुमार, पृथी चंद, रविकांत व स्वास्थ्य कर्मी आशा देवी शामिल थे। पीआरओ संदीप कुमार ने बताया कि अंधेरे में बोट के जाल में फंसने से डर का आभास हुआ। बोट चालक की समझदारी से वो इस मुसीबत से बाहर निकल आए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें