फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: आधार कार्ड फर्जीवाड़े मामले में पुलिस ने तीन लोगों को लिया हिरासत में

Mon, 13 Mar 2023 09:27 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा

सार

फर्जीवाड़े में चंबा पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। मामले को लेकर इन लोगों से जुड़े बैंक सहित अन्य रिकॉर्ड की पुलिस बारीकी से जांच कर रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि पुलिस जल्द इस मामले में गिरफ्तारियां भी कर सकती है।
विज्ञापन
हिरासत में लिया(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आधार कार्ड फर्जीवाड़े में चंबा पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। मामले को लेकर इन लोगों से जुड़े बैंक सहित अन्य रिकॉर्ड की पुलिस बारीकी से जांच कर रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि पुलिस जल्द इस मामले में गिरफ्तारियां भी कर सकती है। ये लोग आधार कार्ड बनाने वाली कंपनी तथा झारखंड और बंगाल में फर्जी आधार कार्ड बनाने से संबंधित हैं।

विज्ञापन


झारखंड और बंगाल में हिमाचल के ऑपरेटरों की आईडी से जाली आधार कार्ड मामला पुलिस के सामने आया है। यह मामला बड़े स्तर पर जुड़ा हो सकता है। इसलिए पुलिस इस मामले में गंभीरता से जांच कर रही है। अभी जो लोग हिरासत में लिए गए हैं वे सभी लोग बाहरी राज्यों से संबंधित हैं। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है। मामले में जल्द गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें