फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: युवक और युवती से एक करोड़ रुपये का एलएसडी नशा पकड़ा, शिमला पुलिस ने की कार्रवाई

Wed, 11 Mar 2026 04:18 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

 पुलिस टीम ने राजधानी के न्यू शिमला क्षेत्र में दबिश देकर एक भवन के कमरे से करीब एक करोड़ रुपये की लिसर्जिक एसिड डाइथलामाइड (एलएसडी) ड्रग्स बरामद की है।
विज्ञापन
एएसपी अभिषेक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नशे के सौदागरों के खिलाफ कार्रवाई कर रही शिमला पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने राजधानी के न्यू शिमला क्षेत्र में दबिश देकर एक भवन के कमरे से करीब एक करोड़ रुपये की लिसर्जिक एसिड डाइथलामाइड (एलएसडी) ड्रग्स बरामद की है। पुलिस ने इस प्रतिबंधित ड्रग्स के साथ दो को गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों में सिरमौर के ददाहू क्षेत्र की प्रिया शर्मा और पंजाब के मोगा क्षेत्र की तहसील धर्मकोट का रहने वाला संदीप शर्मा शामिल है। इन दोनों के पास से कुल 11.57 ग्राम एलएसडी ड्रग्स बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार गुप्त सूचना मिली थी कि राजधानी में एलएसडी की तस्करी हो रही है। आरोपी न्यू शिमला में एक कमरे में ठहरे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने एक टीम का गठन किया। न्यू शिमला के हिम निवास में दबिश दी। इस दौरान कमरे में आरोपी युवक और युवती मिले। पूछताछ और तलाशी के दौरान इनके पास से एलएसडी के साथ 562 स्टैंप साइज सिट्रप्स बरामद किए गए। एएसपी हेडक्वार्टर अभिषेक ने बताया कि इन सिट्रप्स का इस्तेमाल इस नशे को लेने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन

 

 

एक करोड़ कीमत, 20 साल सजा का है प्रावधान
पुलिस के अनुसार एनडीपीएस एक्ट में एलएसडी की 0.1 ग्राम से ज्यादा मात्रा व्यावसायिक की श्रेणी में आती है। यह प्रतिबंधित है और इसके साथ पकड़े जाने पर 20 साल तक की सजा का प्रावधान है। पकड़ी गई एलएसडी ड्रग्स की अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब एक करोड़ रुपये कीमत आंकी गई है।

 
विज्ञापन

दस साल से नशे का कारोबार कर रहा आरोपी
पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी संदीप शर्मा दस साल से एलएसडी ड्रग्स की तस्करी कर रहा है। इस पर 33 ग्राम चिट्टे की तस्करी का भी केस दर्ज है। यह युवती के संपर्क में कैसे आया, युवती आगे किन लोगों के संपर्क में थी, इस पर जांच चल रही है। एएसपी ने बताया कि इस साल शिमला पुलिस एनडीपीएस एक्ट के तहत 73 केस दर्ज कर चुकी है। 136 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। इनमें 12 आरोपी पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और दिल्ली से गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस ने 45 दिन के भीतर 30 आदतन आरोपियों को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें