वहीं, जहरीली शराब मामले में गिरफ्तार पांच आरोपियों को पुलिस ने मंगलवार को हमीरपुर न्यायालय में पेश किया, जहां से पांचों को चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस ने सोमवार को विभिन्न ठिकानों पर छापामारी कर हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम में जहरीली शराब की 868 बोतलें बरामद की थीं। इस संबंध में पुलिस ने थाना भोरंज में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने इस मामले में कांग्रेस नेता नीरज ठाकुर के रिश्तेदार हरीश कुमार, करतार सिंह, आशीष सोनी, कुलदीप सिंह और सुनील शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उधर, पुलिस रिमांड पर चल रहे कांग्रेस नेता नीरज ठाकुर के बिजनेस पार्टनर को भी एसआईटी ने मंगलवार को हमीरपुर थाने में तलब किया। एसआईटी ने उनसे लंबी पूछताछ की है। नीरज ठाकुर ने शराब के ठेकों को अपने बिजनेस पार्टनर के साथ एक्साइज विभाग से मोटी फीस पर लिया है।