फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi Dharamshala Visit: धर्मशाला में पीएम मोदी ने किया रोड शो, हजारों लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया स्वागत, देखें तस्वीरें

Thu, 16 Jun 2022 09:34 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला

सार

मुख्य सचिवों के पहले तीन दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी धर्मशाला पहुंच गए हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री ने रोड शो भी किया। 
विज्ञापन
1 of 7
धर्मशाला में पीएम मोदी का रोड शो। - फोटो : अमर उजाला
 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो में गुरुवार को धर्मशाला में हजारों लोगों की भीड़ उमड़ी। मोदी के इस रोड शो से लोअर हिमाचल और प्रदेश के सबसे बड़े जिला कांगड़ा में सियासी पारा चढ़ गया। शिक्षा बोर्ड से लेकर कचहरी अड्डा तक करीब एक किलोमीटर तक के रोड शो में प्रधानमंत्री पर लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूलों की बारिश की। प्रधानमंत्री ने भी लोगों पर फूल बरसाए। प्रधानमंत्री मोदी हिमाचल प्रदेश क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में चल रहे तीन दिवसीय मुख्य सचिवों के राष्ट्रीय सम्मेलन के लिए पहुंचे हैं। रोड शो के दौरान खुली जीप में प्रधानमंत्री ने दोनों हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। 

सीएम और राज्यपाल ने पहनाई हिमाचली टोपी 
प्रधानमंत्री करीब 11:40 बजे सिंथेटिक ट्रैक पर हेलीकॉप्टर से पहुंचे। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हिमाचली टोपी और मफलर पहना कर स्वागत किया। यहां पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर, विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार सहित अन्य नेताओं ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया।






 
विज्ञापन

2 of 7
pm modi road show - फोटो : संवाद
 इसके बाद प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री और प्रदेशाध्यक्ष के साथ रोड शो के लिए निकले। जीप में प्रधानमंत्री के साथ मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप मौजूद रहे।

 
विज्ञापन

3 of 7
तिब्बती नृत्य - फोटो : संवाद
प्रधानमंत्री के रोड शो में तिब्बती लोगों ने पारंपरिक नृत्य पेश कर उनका स्वागत किया। चंबा और कांगड़ा के लोगों ने भी पारंपरिक नृत्य पेश कर हिमाचल प्रदेश की संस्कृति की झलक प्रधानमंत्री के सामने पेश की। 

 

4 of 7
लोक नृत्य। - फोटो : संवाद
प्रधानमंत्री मोदी मुख्यमंत्री और प्रदेशाध्यक्ष के साथ रोड शो के लिए खुली जीप पर निकले। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर जीप पर सवार नहीं थे। हिमाचल प्रदेश में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। इस नजरिये से प्रधानमंत्री का दौरा प्रदेश भाजपा के लिए अहम माना जा रहा है। 

 
विज्ञापन

5 of 7
धर्मशाला में पीएम मोदी, राज्यपाल व सीएम। - फोटो : अमर उजाला
मंत्रोच्चारण के साथ शुरू हुआ रोड शो
चामुंडा मंदिर के पुजारियों ने पूजा और मंत्रोच्चारण कर रोड शो शुरू करवाया। रोड शो के दौरान पार्टी के हजारों भाजपा कार्यकर्ता और प्रशंसक पीएम के स्वागत के लिए केसीसी बैंक चौक से लेकर स्कूल शिक्षा बोर्ड मुख्यालय तक के करीब 1100 मीटर के रूट पर सड़क के दोनों और खड़े थे। लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नारे लगाए। 
विज्ञापन

6 of 7
पीएम मोदी का रोड शो। - फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एचपीसीए) स्टेडियम धर्मशाला में मुख्य सचिवों के तीन दिवसीय पहले राष्ट्रीय सम्मेलन के दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान उन्होंने नई शिक्षा नीति के कार्यान्वयन, शहरी शासन और फसल विविधिकरण व कृषि वस्तुओं में आत्मनिर्भरता विषय पर अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया। सम्मेलन में केंद्र सरकार, सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों और विषयगत क्षेत्र के विशेषज्ञों का प्रतिनिधित्व करने वाले 200 से अधिक लोग उपस्थित रहे। पीएम मोदी की अध्यक्षता में सम्मेलन में ‘आजादी का अमृत महोत्सव-2047 का रोडमैप’ बनाने को लेकर चर्चा की गई। इसके अलावा सम्मेलन में कारोबारी सुगमता के लिए अनुपालन बोझ को कम करने, योजनाओं की अधिकतम कवरेज और अंतिम व्यक्ति तक वितरण सुनिश्चित करने के लिए केंद्र-राज्य समन्वय को लेकर विमर्श किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
रोड शो में भीड़। - फोटो : संवाद
इस दौरान अधिकारियों ने केंद्र सरकार की ओर से भारत के बुनियादी ढांचे में बदलाव, क्षमता निर्माण, कर्मयोगी मिशन के तहत किए जा रहे प्रयासों पर भी प्रेजेंटेशन ली।  शुक्रवार को मुख्य सचिवों का तीन दिवसीय पहला राष्ट्रीय सम्मेलन संपन्न हो जाएगा। अंतिम दिन भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं इस सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे। बताया जा रहा है कि केंद्र और राज्य सरकारों के बीच साझेदारी को और मजबूत करने की दिशा में यह सम्मेलन भविष्य की रूपरेखा तैयार करेगा। सम्मेलन में गहन चिंतन के बाद जो परिणाम सामने आएंगे, उन पर नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की बैठक में विचार-विमर्श किया जाएगा। उस महत्वपूर्ण बैठक में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री और प्रशासक मौजूद रहेंगे। इसी के आधार पर राष्ट्रीय स्तर पर व्यापक सहमति के साथ एक कार्य योजना को अंतिम रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें