फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agnipath Scheme Protest: अग्निपथ योजना के खिलाफ हिमाचल में बवाल, चक्का जाम, कांगड़ा में पुलिस कर्मी पीटे, हिरासत में 283 युवक

Thu, 16 Jun 2022 06:36 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गगल/मंडी/हमीरपुर/नाहन
विज्ञापन
1 of 10
अग्निवीरों की भर्ती के फैसले का विरोध। - फोटो : संवाद
अग्निपथ योजना के तहत सेना में अग्निवीरों की भर्ती के फैसले के खिलाफ गुरुवार को हिमाचल प्रदेश में जमकर बवाल हुआ। कई जगह युवाओं ने नेशनल हाईवे और अन्य मार्गों पर चक्का जाम किया। गुस्साए युवाओं ने कांगड़ा में पुलिस कर्मियों को ही पीट दिया। कांगड़ा के गगल, कोटला, हमीरपुर और धर्मशाला में 283 लोगों को हिरासत में लिया गया। गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के धर्मशाला में रोड शो से ठीक पहले युवाओं ने कांगड़ा के गगल, शाहुपर, कोटला, हमीरपुर, मंडी और सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में प्रदर्शन किया। कई जगह केंद्र सरकार मुर्दाबाद और सिरमौर के नाहन में वर्दी दो या अर्थी दो के नारे लगाए। सेना भर्ती नियमों में संशोधन से गुस्साए युवाओं ने सड़कों पर उतरकर अपना विरोध दर्ज किया।

 दरअसल, केंद्र सरकार ने अग्निपथ स्कीम के तहत सेना में अग्निवीरों की भर्ती का फैसला लिया है। सेना ने भर्ती प्रक्रिया में बदलाव किया है। पहले लिखित परीक्षा होगी, उसके बाद ग्राउंड टेस्ट होगा। छह महीने प्रशिक्षण के बाद जवानों की सेना में सेवाएं ली जाएंगी। सेना में यह जवान अग्निवीर कहलाए जाएंगे। इनकी चार साल तक सेवाएं ली जाएंगी। इसके बाद और सेवाओं के लिए इन्हें एक और भर्ती प्रक्रिया से गुजरना होगा। साल में कुल 40 से 50 हजार भर्तियों में से 25 फीसदी अग्निवीरों का सेना में नियमित सेवाओं के लिए चयन किया जाएगा। अग्निपथ स्कीम में अग्निवीरों की भर्ती के लिए आयु सीमा साढ़े 17 से 21 साल निर्धारित की गई है। इसमें 10वीं और 12वीं कक्षा पास युवा और युवतियां भाग ले सकेंगे। आईटीआई और तकनीकी संस्थाओं से प्रशिक्षण प्राप्त युवक भी इसमें भाग ले सकेंगे। लेकिन युवा अब इसके विरोध में सड़कों पर आ गए हैं। 
विज्ञापन

2 of 10
गगल में प्रदर्शन - फोटो : संवाद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के धर्मशाला में रोड शो से करीब तीन घंटे पहले युवाओं ने गगल में पठानकोट-मंडी हाईवे जाम कर प्रधानमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पांच घंटे तक हंगामा चलता रहा। गुस्साए 20 युवाओं ने धर्मशाला में पीएम मोदी के रोड शो स्थल पर पहुंचने की कोशिश की। उन्हें पुलिस प्रशासन ने कचहरी चौक पर रोक लिया। उन्हें एक तरफ बिठा कर उनके सामान की तलाशी ली गई। बाद में इन युवाओं को हिरासत में लेकर पुलिस थाना धर्मशाला ले जाया गया।

विज्ञापन

3 of 10
Protest against Agneepath scheme - फोटो : संवाद
प्रधानमंत्री और अन्य भाजपा नेताओं के पोस्टर और बैनर फाड़ दिए। होर्डिंग तोड़फोड़ दिए। युवा प्रधानमंत्री के रोड शो स्थल की ओर जाने की जिद करने लगे। हाईवे जाम होने पर पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। जाम हटाने के लिए युवाओं और पुलिस के बीच मारपीट भी हो गई।

4 of 10
- फोटो : संवाद
गुस्साए युवकों ने पुलिस के कुछ जवानों को पीट भी दिया। बदले में पुलिस जवानों ने भी बल प्रयोग किया। युवकों को बसों में भरकर दूर छोड़ा गया, लेकिन वे फिर वापस आकर हंगामा करने लगे। इसके बाद युवक पैदल ही धर्मशाला की ओर कूच कर गए। शाहपुर में भी भीड़ को तितर-बितर किया गया। गगल और कोटला में 250 युवाओं को हिरासत में लिया गया।
विज्ञापन

5 of 10
प्रदर्शन के दौरान युवक को आया चक्कर - फोटो : संवाद
प्रदर्शन के दौरान युवक को आया चक्कर
वहीं, हमीरपुर में भी अग्निवीर भर्ती का विरोध हुआ है। सेना भर्ती रद्द करने को लेकर हमीरपुर के गांधी चौक पर युवाओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही सेना में स्थायी भर्ती की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान एक युवक को चक्कर आ गया। युवक को पुलिस की गाड़ी में मेडिकल कॉलेज हमीरपुर भेजा गया। 
विज्ञापन

6 of 10
सुंदरगनर में प्रदर्शन। - फोटो : संवाद
 मंडी और जोगिंद्रनगर में अग्निपथ योजना पर भड़के युवाओं ने सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया। युवाओं ने जोगिंद्रनगर थाना के सामने मंडी-पठानकोट हाईवे पर जाम लगाने का प्रयास किया। युवा नारेबाजी करते हुए बीच सड़क में बैठ गए। 
विज्ञापन

7 of 10
युवक को हाईवे से उठाती पुलिस। - फोटो : संवाद
पुलिस को प्रदर्शन कर रहे युवाओं को जबरन उठाना पड़ा। वहीं, मंडी के सेरी मंच पर युवाओं ने तिरंगा लेकर प्रदर्शन किया। मोदी सरकार के मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए युवाओं ने शहर में रैली निकाली। एडीएम मंडी के माध्यम से रक्षा मंत्री को ज्ञापन भेजा। जोगिंद्रनगर और मंडी में वीरवार सुबह 10:30 बजे युवा जुटने शुरू हो गए। 

8 of 10
मंडी के सेरी मंच पर प्रदर्शन। - फोटो : संवाद
करीब 12 बजे तक प्रदर्शन हुआ। युवाओं का कहना था कि अग्निपथ भर्ती योजना को रद्द किया जाए। पहले हुई भर्ती को रद्द न किया जाए। जोगिंद्रनगर में युवाओं के विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस के नेता भी शामिल हुए। कांग्रेस नेता जीवन ठाकुर, नरेश खनोड़िया, अजय धरवाल और सौरभ जसवाल ने सरकार के खिलाफ हल्ला बोला। साथ ही सेना भर्ती के नियमों में संशोधन को निरस्त करने की मांग उठाई। 

9 of 10
हमीरपुर में चक्का जाम। - फोटो : संवाद
हमीरपुर बस अड्डा के सामने युवाओं ने चक्का जाम किया। पीएम मोदी के बैनर और भाजपा के झंडे फाड़े और जलाए गए। यहां युवाओं के समर्थन में उतरे सीपीआईएम नेताओं समेत 13 लोगों को हिरासत में लिया गया। उधर, बिलासपुर में बुधवार को प्रदर्शन करने वाले 60 युवाओं के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

10 of 10
नाहन में भी प्रदर्शन। - फोटो : संवाद
नाहन में लगे वर्दी दो या अर्थी दो के नारे
पुरानी सेना भर्ती लटकने और अग्निवीर योजना के विरोध में युवाओं में आक्रोश बढ़ गया है। सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में आक्रोशित युवाओं ने वर्दी दो या अर्थी दो के नारे लगाए। इस दौरान युवाओं ने दो साल से रुकी सेना की लिखित परीक्षा करवाने की मांग की। युवाओं का आरोप है कि कोरोना काल में अन्य सभी भर्तियां चलती रहीं, लेकिन कोविड का हवाला देकर सेना की भर्ती को रोका गया। शहर के चौगान मैदान में एकत्रित हुए युवाओं ने खूब नारेबाजी की। मौके पर पहुंचे सिरमौर कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष कंवर अजय बहादुर सिंह ने कहा कि सिरमौर से 250 से ज्यादा युवाओं ने भर्ती के लिए आवेदन किया, लेकिन भर्ती रोके जाने से अभ्यर्थी ओवरऐज होने को हैं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें