फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Shimla Visit: अचानक भीड़ में युवती के हाथ अपनी माता का स्केच देख भावुक हुए पीएम मोदी, रुकवा दी गाड़ी

Tue, 31 May 2022 06:37 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला

सार

शिमला में कार्यक्रम खत्म होने के बाद जब  पीएम लौट रहे थे तो उनकी नजर भीड़ में खड़ी एक लड़की पर पड़ी, जिसने अपने हाथों में पीएम की मां का स्केच पकड़ा था। 
विज्ञापन
चित्रकार ने पीएम को भेंट किया उनकी मां का स्केच। - फोटो : फेसबुक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपनी सरकार के आठ साल का कार्यकाल पूरा होने का जश्न मनाने के लिए मंगलवार को शिमला पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक महिला चित्रकार ने उनकी माता का स्केच भेंट किया। रिज मैदान पर रैली को संबोधित करने के बाद दोपहर 1:06 बजे पीएम का काफिला मालरोड पर अभी रोटरी टाउनहॉल के सामने पहुंचा था कि अचानक भीड़ में एक युवती के हाथ में अपनी माता का स्केच देख प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गाड़ी रुकवा दी। गाड़ी से उतरकर खुद मोदी उस युवती के पास पहुंचे। शिमला में रह रही मूलरूप से हरियाणा के रेवाड़ी की अनु यादव के हाथ में उस स्केच को देखकर मोदी भावुक हो गए।

विज्ञापन


स्केच लेकर उन्होंने युवती से पूछा, क्या नाम है बेटा। युवती ने पीएम के पैर छूए और अपना नाम अनु बताया। मोदी ने पूछा-खुद बनाती हो, युवती ने सिर हिलाते हुए हां कहा। पूछा कितने दिन में बनाया है, युवती ने कहा कि एक दिन में इसे तैयार किया है। पीएम ने युवती के सिर पर हाथ रखते हुए उसे आशीर्वाद दिया। उसने कहा कि आपका स्केच भी बनाया है, लेकिन उसे उपायुक्त के माध्यम से भेजा है। बाद में पीएमओ ने सोशल मीडिया पर भी इस वीडियो को शेयर किया।




दो घंटे धूप में स्केच लेकर खड़ी थीं अनु
पीएम मोदी की मां का स्केच बनाने वाली अनु यादव करीब पांच साल से शिमला के टूटीकंडी में रह रही हैं। अनु ने कई अन्य राजनीतिज्ञों के भी स्केच भी बनाए हैं। अनु ने कहा कि वह सुबह 11:00 बजे मालरोड पहुंच गई थी। दो घंटे यहां धूप में इसी उम्मीद में खड़ी रही कि पीएम से मुलाकात होगी। हालांकि, सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए ज्यादा उम्मीद नहीं थी। लेकिन जैसे ही पीएम की नजर स्केच पर गई, वह खुद गाड़र से उतर गए। कहा कि उन्हें खुशी है कि पीएम को उनका स्केच पसंद आया।
विज्ञापन




इससे पहले मोदी ने केंद्र सरकार के आठ साल पूरे होने के उपलक्ष्य में शिमला में आयोजित किए गए राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम ‘गरीब कल्याण सम्मेलन’ में ऐतिहासिक रिज मैदान से देशवासियों को संबोधित किया। पीएम को सुनने के लिए प्रदेश भर से बड़ी संख्या में लोग ऐतिहासिक रिज मैदान पहुंचे। केंद्र के आठ मंत्रालयों की 16 योजनाओं के तहत देश के हर जिले से चयनित लाभार्थियों से भी पीएम मोदी ने वर्चुअल संवाद किया। साथ ही किसान सम्मान निधि की 21,000 करोड़ रुपये की 11वीं किस्त किसानों को जारी की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें