बढ़ते संक्रमण के चलते पूरे देश में ऑक्सीजन की मांग भी बढ़ी है। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में यह मांग 60 गुना तक बढ़ गई है। यह वैश्विक आपदा है और हर परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार रहना होगा, इसीलिए उन्होंने संसदीय क्षेत्र के तीन जिलों में पीएफए ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट लगवाने का निर्णय लिया है।
केंद्रीय वित्त और कॉरपोरेट मामले राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने कोरोना आपदा की गंभीरता को देखते हुए व्यक्तिगत प्रयासों से हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के तीनों जिलों ऊना, हमीरपुर और बिलासपुर में पीएफए ऑक्सीजन प्लांट लगाने की जानकारी साझा की है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि कोरोना महामारी की दूसरी लहर ने विकराल रूप धारण कर लिया है। ऐसे में सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है कि खुद को सुरक्षित रखते हुए जिस किसी की जैसे जहां मदद हो सके, उसके लिए जरूर आगे आएं। बढ़ते संक्रमण के चलते पूरे देश में ऑक्सीजन की मांग भी बढ़ी है।
विज्ञापन
हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में यह मांग 60 गुना तक बढ़ गई है। यह वैश्विक आपदा है और हर परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार रहना होगा, इसीलिए उन्होंने संसदीय क्षेत्र के तीन जिलों में पीएफए ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट लगवाने का निर्णय लिया है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि ऊना में 500 एलपीएम और हमीरपुर, बिलासपुर में 120-120 एलपीएम के ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट लगाने के लिए विशेषज्ञों की टीम ने तीनों जिलों के कोविड सेंटरों का सर्वेक्षण कार्य भी पूरा कर लिया है। वैसे तो डब्ल्यूएचओ टेक्नोलॉजी अप्रूवड इन प्लांटों को लगाने की समय सीमा न्यूनतम 4 महीने की है, मगर स्थिति की गंभीरता को देखते हुए यह कार्य रिकॉर्ड 20 दिन के अंदर पूरा कर लिया जाएगा।