फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटन नगरी मनाली में ब्यास नदी के किनारे फेंका जा रहा कचरा

Fri, 07 Jun 2019 05:39 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पर्यटन नगरी मनाली में ब्यास नदी के किनारे कूड़ा फेंका जा रहा है। इन दिनों काफी संख्या में सैलानी यहां पहुंच रहे हैं। बाहरी राज्यों से बसों में भी सैलानी यहां पहुंच रहे हैं। इन दिनों पर्यटन नगरी मनाली में ब्यास नदी के किनारे जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। मनाली घूमने आए ज्ञानेंद्र कुमार ने आरोप लगाया कि यहां ब्यास नदी के किनारे कूड़ा कचरा फेंका जा रहा है।

विज्ञापन


उन्होंने प्रशासन से गुहार लगाई है कि इस शहर की खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए जगह-जगह साइन बोर्ड लगाए जाएं। साइन बोर्ड पर कूड़ा कचरा फेंकने को लेकर दिशा निर्देश दिए जाएं। ज्ञानेंद्र कुमार ने कहा कि गंदगी का आलम देख वे हैरान रह गए। ज्ञानेंद्र ने आरोप लगाया कि सरकारी बसों से लेकर बाहरी राज्यों से आ रही बसों का स्टाफ भी यहां गंदगी फैला रहा है।

गौरतलब है कि कुल्लू के ढालपुर चौक, भुट्टी चौक, पशु मैदान, मिनी सचिवालय के साथ रामशीला, सरवरी, शास्त्रीनगर तथा अखाड़ा बाजार में भी गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। शहरवासी दस माह से इस गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें