फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी हार की समीक्षा करेगी कांग्रेस, शिमला आएंगी प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल

Fri, 07 Jun 2019 04:37 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस महासचिव रजनीश किमटा - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

लोकसभा चुनावों में मिली हार की दस जून को कांग्रेस समीक्षा करेगी। पार्टी की प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल दस जून को शिमला आएंगी। इस दौरान पार्टी प्रत्याशियों और विधायकों से अलग-अलग बैठक की जाएगी। 11 जून को रजनी पाटिल पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगी।

विज्ञापन


दो दिवसीय समीक्षा बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर सहित सभी बड़े कांग्रेस नेता मौजूद रहेंगे। प्रदेश कांग्रेस महासचिव रजनीश किमटा ने बताया कि बैठक में पार्टी को लोकसभा चुनावों में हार के कारणों की समीक्षा की जाएगी। पार्टी नेताओं से फीडबैक लेकर आगे की रणनीति तय की जाएगी।

किमटा ने बताया कि 10 जून को शाम तीन बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में रजनी पाटिल चारों संसदीय क्षेत्रों से रहे पार्टी प्रत्याशियों के साथ बैठक करेंगी। इस के बाद शाम साढ़े चार बजे प्रदेश के सभी कांग्रेस विधायकों के साथ राजीव भवन में बैठक होगी। 11 जून को रजनी पाटिल सुबह 10 बजे राजीव भवन में पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से मिलेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें