फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीस मील वर्करों की हड़ताल: बिना मरम्मत खड़ी हो गईं एचआरटीसी की 1000 बसें

Thu, 16 Dec 2021 11:16 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के पीस मील वर्करों के समर्थन में अब तकनीकी कर्मचारी भी उतर आए हैं। इससे प्रदेश भर में एचआरटीसी की  28 वर्कशॉप में एक हजार बसें बिना मरम्मत खड़ी हो गई हैं। 
विज्ञापन
पीस मील वर्करों की हड़ताल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टूल डाउन हड़ताल कर रहे हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के पीस मील वर्करों के समर्थन में अब तकनीकी कर्मचारी भी उतर आए हैं। इससे प्रदेश भर में एचआरटीसी की  28 वर्कशॉप में एक हजार बसें बिना मरम्मत खड़ी हो गई हैं। एचआरटीसी ने कई रूटों को क्लब कर दिया है लेकिन अभी भी करीब 200 रूट ठप हैं, जिससे यात्रियों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। जिला शिमला में 60, मंडी में 26, कुल्लू में 16, चंबा में 11, सोलन में चार रूट ठप हैं। इसके अलावा प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में भी कई रूट बंद हैं।

विज्ञापन


एचआरटीसी ने पीस मील और तकनीकी कर्मचारियों को हड़ताल खत्म कर काम पर लौटने के लिए पत्र लिखा है। कहा गया है कि इनका मामला सर्विस कमेटी और प्रदेश सरकार से उठाया गया है। वहीं, तकनीकी और पीस मील वर्करों का कहना है कि जब तक सरकार की ओर से वर्करों को अनुबंध पर लाने संबंधित पत्र जारी नहीं किया जाता, तब तक वे हड़ताल जारी रखेंगे। तकनीकी कर्मचारी महासंघ के प्रदेश महासचिव पूर्ण चंद ने बताया कि तकनीकी कर्मचारी हर दिन 2 से 4 बजे तक हड़ताल पर हैं। पीस मील वर्कर पिछले 16 दिनों से हड़ताल पर हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें