फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एरला की जगह लिख दिया अरला, 40 अभ्यर्थी नहीं दे पाए परीक्षा

Sun, 17 Nov 2019 07:07 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नगरोटा बगवां (कांगड़ा)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

राजस्व विभाग की गलती पटवारी भर्ती लिखित परीक्षा देने वाले 40 अभ्यर्थियों पर भारी पड़ी। राजस्व विभाग ने नगरोटा बगवां उपमंडल के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला एरला (भनद्गह्म्द्यड्ड) को 64 अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा केंद्र बनाया था, लेकिन 40 अभ्यर्थियों को जो रोल नंबर जारी किया था, उसमें परीक्षा केंद्र का नाम जीएसएस अरला (भनह्म्द्यड्ड) लिखा था।

विज्ञापन


अरला पालमपुर उपमंडल में एक हाई स्कूल है। 40 अभ्यर्थी वहां परीक्षा देने पहुंच गए, जबकि अरला स्कूल में परीक्षा केंद्र था ही नहीं। इसलिए उन्हें बिना परीक्षा दिए लौटना पड़ा। उधर, एरला स्कूल में 64 में से 24 अभ्यर्थी ही परीक्षा देने आए। एसडीएम नगरोटा बगवां शशिपाल नेगी ने कहा कि परीक्षा केंद्र राजस्व विभाग ने आवंटित किए है। इस बारे में रिपोर्ट बनाकर उच्चाधिकारियों को भेज दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें