फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: कुफरी में फंसे मरीजों और सैलानियों को निकाला गया

विज्ञापन
विज्ञापन
सुबह 6:00 बजे से चलाया विशेष अभियान
विज्ञापन

देर रात तक फोर बाई फोर वाहन से निकाले गए लोग

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में सीजन की पहली बर्फबारी के बीच कुफरी में सैलानियों के साथ ही अपर शिमला से उपचार करवाने के लिए आने वाले मरीज फंस गए। पुलिस ने बर्फबारी में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए विशेष अभियान चलाया। कुफरी में बर्फबारी के कारण सुबह से ही वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद हो गई थी। इस वजह से जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बसों और निजी वाहनों से शिमला की ओर आने वाले लोग फंस गए।
विज्ञापन

सुबह 6:00 बजे से चलाए गए अभियान के तहत देर रात तक 100 से अधिक मरीजों, सैलानियों और स्थानीय लोगों को सुरक्षित गंतव्य तक पहुंचाया गया। ढली पुलिस थाना के प्रभारी विरोचन नेगी की अगुवाई में सुबह से ही फोर बाई फोर वाहन में रेस्क्यू अभियान चलाया गया। पुलिस ने सरकारी वाहन में मरीज आईजीएमसी पहुंचाए। इसके अलावा देश-विदेश से बर्फबारी की चाह में कुफरी पहुंचे सैलानियों की गाड़ियां भी फंस गईं। पुलिस की टीम ने जगह-जगह फंसे सैलानियों को सुरक्षित निकालकर होटलों और गंतव्य स्थान तक पहुंचाया। पुलिस टीम का यह अभियान देर रात तक जारी रहा। एसएसपी संजीव कुमार गांधी ने बताया कि पुलिस ने सूचना मिलते ही कुफरी में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने का अभियान शुरू किया। इसमें सौ से अधिक मरीजों और सैलानियों को सुरक्षित अस्पताल और उनके गंतव्य तक पहुंचाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें