फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरी: पठानकोट-बैजनाथ रेल मार्ग पर एक बार फिर दौडेंगी ट्रेनें

Mon, 24 Nov 2014 11:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन
पठानकोट-बैजनाथ रेलमार्ग पर बंद पड़ी रेलगाड़ियां जल्द बहाल होंगी। रेल मंत्रालय ने इस बाबत रेल प्रबंधक फिरोजपुर को निर्देश जारी कर दिए हैं। पिछले कई माह से तकनीकी कारणों से इस रेलमार्ग पर रेलगाड़ियों का आवागमन बंद था।
विज्ञापन


सांसद शांता कुमार से लोगों ने कई बार इस मामले को उठाया। इसके बाद शांता कुमार ने इस मसले पर रेल मंत्रालय से बात की।
सांसद शांता कुमार ने कहा कि पठानकोट-पपरोला-बैजनाथ सेक्शन पर रेलगाड़ियों का फिर से संचालन शुरू कर दिया जाएगा।

रेल मंत्रालय ने इस संबंध में मंडल रेल प्रबंधक फिरोजपुर को निर्देश जारी कर दिए हैं। पठानकोट-बैजनाथ छोटी लाइन पर चलने वाली ट्रेन के इंजन में खराबी से यातायात में व्यवधान आ जाता था।
विज्ञापन


इसे देखते हुए रेल विभाग ने अन्यत्र चलने वाली छोटी लाइनों के डीजल शैड से संपर्क किया है। यहां से इस ट्रेन के विशेष कलपुर्जे उपलब्ध हो सकें।

इसके अलावा सामान्य बाजार से भी इस तरह के कलपुर्जों की उपलब्धता को देखा जाएगा। रेल विभाग ने इस समस्या को जल्द सुलझाने का आश्वासन दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें