फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा पे चर्चा: हिमाचल के स्कूलों में टीवी और रेडियो के माध्यम से होगा प्रसारण

Sat, 26 Mar 2022 08:07 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

 हिमाचल प्रदेश उच्च शिक्षा निदेशालय ने शनिवार को सभी जिला उपनिदेशकों को पत्र जारी कर एक अप्रैल को स्कूलों में परीक्षा पे चर्चा का टीवी और रेडियो के माध्यम से सीधा प्रसारण दिखाने या सुनाने के लिए कहा है। 
विज्ञापन
परीक्षा पे चर्चा - फोटो : PMO
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक अप्रैल को परीक्षा पे चर्चा 2022 में विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों के साथ बातचीत करेंगे। परीक्षा पे चर्चा 2022 का पांचवां संस्करण तालकटोरा स्टेडियम नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छात्र-छात्राओं के साथ बातचीत करेंगे और परीक्षा के तनाव को दूर करने के तरीके पर अपनी मन की बात साझा करेंगे। पीएम की परीक्षा पे चर्चा 2018 से प्रतिवर्ष आयोजित की जाती है।

विज्ञापन


इसी कड़ी में हिमाचल प्रदेश उच्च शिक्षा निदेशालय ने शनिवार को सभी जिला उपनिदेशकों को पत्र जारी कर एक अप्रैल को स्कूलों में परीक्षा पे चर्चा का टीवी और रेडियो के माध्यम से सीधा प्रसारण दिखाने या सुनाने के लिए कहा है। नौवीं से बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों को विशेष तौर पर कार्यक्रम को दिखाने या सुनाने के लिए कहा गया है। जिन स्कूलों में कंप्यूटर लैब हैं, वहां इंटरनेट के माध्यम से कार्यक्रम दिखाया जाएगा। जहां यह सुविधा नहीं है वहां टीवी और रेडियो का इंतजाम करने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें