फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतपत्र पर ही लिख दिए मतदाताओं के नाम, निर्वाचन अधिकारी को भेजी शिकायत

Thu, 21 Jan 2021 05:52 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
विज्ञापन
मतपत्र पर लिख दिया वोटरों का नाम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के विकास खंड भोरंज की पट्टा पंचायत में 17 जनवरी को हुए प्रथम चरण का मतदान सवालों के घेरे में आ गया है। यहां मतपत्र पर कई मतदाताओं के नाम लिखे मिले। इससे मतदाताओं का की निजता और मतदान की गोपनीयता भंग हो गई है। इससे पहले नादौन ब्लॉक की ग्राम पंचायत उटप में इस तरह का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने के बाद चुनाव आयोग ने यहां दोबारा चुनाव करवाने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


अब भोरंज की पट्टा पंचायत में उपप्रधान का चुनाव लड़ने वाले मुकेश कुमार ने एसडीएम भोरंज को लिखित में शिकायत भेजकर इन चुनावों को रद्द करने और दोबारा चुनाव करवाने की मांग की है। मुकेश कुमार ने कहा कि इस बारे में प्रदेश चुनाव आयोग को भी लिखित में शिकायत भेज दी गई है।  उन्होंने कहा कि पूरे राष्ट्र में मतदान की प्रक्रिया के दौरान मतदाता की ओर से डाला वोट गोपनीय रहता है ताकि वह अपनी पसंद का प्रत्याशी चुन सके। लेकिन भोरंज उपमंडल की पट्टा पंचायत में हुए मतदान के दौरान इन नियमों की अवहेलना हुई है।

इससे कई मतदाताओं में आपसी विरोध पैदा हो सकता है। इससे बचने के लिए प्रदेश चुनाव आयोग को दोबारा मतदान करवाना चाहिए। साथ ही इस मामले की निष्पक्ष जांच करवानी चाहिए। एसडीएम भोरंज राकेश शर्मा ने कहा कि मतपत्र पर मोहर के अलावा अन्य कोई भी नाम या निशान पाया जाता है तो उस मत को रद्द माना जाता है। उन्होंने कहा कि अभी तक उनके पास इस तरह की शिकायत नहीं आई है। शिकायत मिलने के बाद इस मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन


उधर, कांगड़ा जिले की ग्राम पंचायत चलवाड़ा-एग की जनता ने पंचायत चुनाव में धांधली को लेकर जिलाधीश कांगड़ा को शिकायत पत्र भेजा है। प्रधान पद की उम्मीदवार एवं पूर्व प्रधान सुलक्षणा कुमारी के नेतृत्व में लोगों ने एसडीएम जवाली कृष्ण कुमार शर्मा के माध्यम से डीसी को शिकायत भेजकर मामले की जांच की मांग की है। विधायक के भतीजे विजय कुमार, सुजान सिंह, अभिषेक और विजय कुमार के खिलाफ चुनाव परिणाम के दौरान डराने-धमकाने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाकर पुलिस थाना जवाली में भी शिकायत पत्र सौंपा है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें