फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोट देने घर आया व्यक्ति मकान में जिंदा जला

Thu, 21 Jan 2021 05:39 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
विज्ञापन
मकान में लगी आग को बुझाते दमकल कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कुल्लू जिले की गड़सा घाटी के बहुगुना गांव में वोट डालने घर आए व्यक्ति की मकान में आग लगने से जिंदा जलकर मौत हो गई। आग बीती रात करीब दो बजे लगी। भुंतर तहसील के गड़सा के बहुगुना निवासी राजू (43) पत्नी और बच्चों को लोहड़ी के त्योहार पर ससुराल छोड़ने मंडी गया था। मतदान के चलते वह अकेला ही घर आ गया। 

विज्ञापन


बुधवार देर रात करीब दो बजे चार कमरों वाले ढाई मंजिला मकान में अचानक आग लग गई। उस समय वह घर पर अकेला था और आग की चपेट में आने से बुरी तरह झुलसने से उसकी मौत हो गई। आग से करीब चार लाख का नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

अग्निशमन विभाग के सब फायर अफसर दुर्गा सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही दमकल टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। एसपी गौरव सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें